मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर ईडी ने कसा शिकंजा, विधायक के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

Oct 11, 2022 02:55 pm ISTPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर ईडी ने कसा शिकंजा, विधायक के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसका मतलब ये है कि वह अब देश छोड़कर नहीं भाग पाएगा। 

इससे पहले ईडी ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसके अलाववा ईडी ने मुख्तार के करीबी लखनऊ के रहने वाले शादाब के खिलाफ भी ये नोटिस जारी किया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं। उस पर मनी लांड्रिंग के तहत पर्वतन निदेशालय में जांच चल रही है। हाल ही में ईडी ने मुख्तार अंसारी के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में खोजबीन की। जिसमें कई लेन-देन के प्रमाण मिले। 

 ईडी ने मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे को नोटिस जारी करके बयान के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं आए। यूपी पुलिस ने भी अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुका है। वह लखनऊ के एक मुकदमे में फरार चल रहा है। पंजाब में भी पुलिस मुख्तार अंसारी के समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है। ईडी को डर था कि कार्रवाई से बचने के लिए अब्बास अंसारी अपनी के साथ देश छोड़कर भाग न जाए इसलिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। इससे देश के सभी एयरपोर्ट सतर्क हो जाएंगे। यदि अब्बास, आफ्सा या शादाब देश छोड़ने की कोशिश करते हैं तो ईडी को पता चल जाएगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |