ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव: दो और सीटों के लिए सपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव: दो और सीटों के लिए सपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है। सपा ने हाथरस (सुरक्षित) सीट से रामजी लाल सुमन को टिकट दिया है, जबकि मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजेंद्र एस विंद...

लोकसभा चुनाव: दो और सीटों के लिए सपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
एजेंसी,लखनऊTue, 12 Mar 2019 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दो और उम्मीदवारों की घोषणा की है। सपा ने हाथरस (सुरक्षित) सीट से रामजी लाल सुमन को टिकट दिया है, जबकि मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजेंद्र एस विंद किस्मत आजमाएंगे। इससे पहले बीते 8 मार्च को समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और डिम्पल यादव कन्नौज से उम्मीदवार होंगी। धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।  अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे फिलहाल इसपर संशय कायम है।

लोकसभा चुनाव: सपा की लिस्ट में अखिलेश का नाम नहीं, डिम्पल यादव यहां से लड़ेंगी चुनाव

2014 में सपा ने 5 सीटें जीती थीं
निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च को जारी कार्यक्रम के मुताबिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और उसके सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं। इसके अलावा सपा को पांच और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। वहीं, बसपा का खाता भी नहीं खुल सका था।

सात चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश में चुनाव
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम. वेंकटेश्वर लू ने रविवार (10 मार्च) को बताया कि प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 11, 18, 23 और 29 अप्रैल तथा 6, 12 और 19 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7.79 करोड़ पुरुष, 6.61 करोड़ महिला तथा 8374 अन्य समेत 14.4 करोड़ मतदाता हैं। मतदान के लिये कुल 91709 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें