ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव: राजवीर सिंह होंगे फतेहपुर सीकरी से बसपा के प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव: राजवीर सिंह होंगे फतेहपुर सीकरी से बसपा के प्रत्याशी

ठाकुर राजवीर सिंह फतेहपुरसीकरी से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने उन्हें फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही फतेहपुरसीकरी सीट पर बसपा के प्रत्याशी को...

लोकसभा चुनाव: राजवीर सिंह होंगे फतेहपुर सीकरी से बसपा के प्रत्याशी
हिटी,लखनऊ आगराTue, 19 Mar 2019 04:27 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुर राजवीर सिंह फतेहपुरसीकरी से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने उन्हें फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही फतेहपुरसीकरी सीट पर बसपा के प्रत्याशी को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। 

बसपा के कालिंदी विहार स्थित मंडल कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली और आगरा, अलीगढ़ व बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी सुनील चित्तौड़ ने सोमवार शाम को राजवीर सिंह को फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बसपा में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी को ही पार्टी प्रत्याशी माना जाता है।  

राजवीर सिंह ने कहा कि वह पैराशूट प्रत्याशी नहीं हैं। वह सन् 1996 से बसपा से जुड़े हैं। सन् 2003 से उनकी लगातार बसपा में सक्रियता है। फिलहाल उनके पास संगठन में कोई पद नहीं है। आगरा और फतेहपुरसीकरी से उनका जुड़ाव रहा है। राजस्थान में जन्मे नई दिल्ली के मार्बल व्यवसायी राजवीर ने दावा किया कि फतेहपुरसीकरी सीट पर पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी। 

सीमा उपाध्याय के इनकार करने पर थी ऊहापोह की स्थिति 
फतेहपुरसीकरी सीट पर पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय लंबे समय से दावेदारी कर रही थीं। ऐन मौके पर उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली। पार्टी सूत्र बताते हैं कि सीमा उपाध्याय ने फतेहपुरसीकरी के बजाय अलीगढ़ से चुनाव लड़ने की पार्टी हाईकमान से इच्छा जताई थी, लेकिन हाईकमान इसके लिए राजी नहीं हुआ। फतेहपुरसीकरी सीट पर नए सिरे से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले से इसके लिए आधा दर्जन लोगों ने उम्मीदवारी की थी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें