ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलॉकडाउन : यूपी में बिना वजह घर से निकले दो हजार लोगों पर मुकदमा, एक करोड़ रुपये चालान से वसूले

लॉकडाउन : यूपी में बिना वजह घर से निकले दो हजार लोगों पर मुकदमा, एक करोड़ रुपये चालान से वसूले

लॉकडाउन में यूपी के कई शहरों में अभी भी लोग बिना वजह घर से बाहर निकल रहे हैं। इन लोगों को रोकने में पुलिस लगी हुई है। यूपी के अलग अलग शहरों में अब तक कुल 2089 ऐसे लोगों पर लॉकडाउन का उल्लघन करने...

लॉकडाउन : यूपी में बिना वजह घर से निकले दो हजार लोगों पर मुकदमा, एक करोड़ रुपये चालान से वसूले
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,लखनऊ Thu, 26 Mar 2020 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में यूपी के कई शहरों में अभी भी लोग बिना वजह घर से बाहर निकल रहे हैं। इन लोगों को रोकने में पुलिस लगी हुई है। यूपी के अलग अलग शहरों में अब तक कुल 2089 ऐसे लोगों पर लॉकडाउन का उल्लघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ लॉक डाउन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पूरे प्रदेश में धारा 188 के उल्लंघन पर पुलिस ने अब तक 2089 एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील भी की कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में अब तक 6044 बैरियर लगाए गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 200150 वाहन चेक किए गए हैं, जिसमें से 49074 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें से 3679 वाहनों को सीज किया गया और 1.01 करोड़ रुपये चालान वसूल किया गया। 

आज चार और लोगों में कोरोना पॉजिटिव : 

उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह तक चार नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। केजीएमयू में हुई जांच के बाद नोएडा में भर्ती दो महिला समेत तीन और बागपत में भर्ती एक युवक में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन नए मामलों को मिलाकर यूपी में 42 मामले हो चुके हैं। केजीएमयू प्रवक्ता डा . सुधीर सिंह ने गुरुवार सुबह जारी बुलेटिन में जानकारी दी। बताया कि 21 वर्षीय युवती के परिवारजन पॉजिटिव थे। रिपोर्ट में युवती भी पॉजिटिव है, जो नोएडा में ही भर्ती है। ऐसे ही 33 साल की महिला और 39 साल के पुरुष की कोई हिस्ट्री नहीं है और दोनों नोएडा में भर्ती हैं। वहीं दुबई से लौटे 32 साल के युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत में भर्ती है। सभी का इलाज जारी है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हुुुुई

देश  में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैंं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में इससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें