Lockdown 100 people were celebrating birthday party together in rampur police detained corona update लॉकडाउन : सौ लोग एक साथ मना रहे थे बर्थडे पार्टी, पुलिस ने लिया हिरासत में , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Lockdown 100 people were celebrating birthday party together in rampur police detained corona update

लॉकडाउन : सौ लोग एक साथ मना रहे थे बर्थडे पार्टी, पुलिस ने लिया हिरासत में

कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया गया है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तो चौकाने वाली बात सामने आई। यहां एक गांव में बर्थडे पार्टी...

Amit Gupta वरिष्ठ संवाददाता, रामपुर। Wed, 25 March 2020 11:22 AM
share Share
Follow Us on
लॉकडाउन : सौ लोग एक साथ मना रहे थे बर्थडे पार्टी, पुलिस ने लिया हिरासत में

कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया गया है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तो चौकाने वाली बात सामने आई। यहां एक गांव में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसमें सौ से भी ज्यादा लोग खाना खा रहे थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद कराई और लोगों को घर भेजा। पार्टी का आयोजन करने वाले बीडीसी मेंबर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 
प्रधानमंत्री के 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही प्रशासन के साथ-साथ कुछ लोग भी बेहद अलर्ट हो गए हैं। जैसे ही कहीं भीड़ देखते हैं पुलिस को बता रहे हैं। रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि केमरी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में बीडीसी मेंम्बर के घर पर बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में सौ से अधिक लोग खाना खा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सख्ती के साथ पार्टी बंद करा दी। साथ ही बीडीसी मेंबर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा कराया जा रहा है। 

मदरसे में भी जुटे थे बच्चे : 
दूसरी ओर टांडा क्षेत्र के लांबा खेड़ा में एक मदरसा बंद नहीं किया गया। वहां पर सौ से अधिक बच्चे हैं। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच करायी गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप खुलेंगे लेकिन, होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।

दस लोग हिरासत में : 

रामपुर में अलग-अलग स्थानों पर बेवजह घरों से निकलकर घूम रहे दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहाहै।