ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर में तेंदुए ने तीन को किया जख्‍मी, किसान पर हमला कर कॉलेज में घुसा

संतकबीरनगर में तेंदुए ने तीन को किया जख्‍मी, किसान पर हमला कर कॉलेज में घुसा

संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा में सोमवार की दोपहर बाद खेत में गए एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे एक युवक को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया।...

संतकबीरनगर में तेंदुए ने तीन को किया जख्‍मी, किसान पर हमला कर कॉलेज में घुसा
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगर Mon, 13 Dec 2021 10:25 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा में सोमवार की दोपहर बाद खेत में गए एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे एक युवक को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं। हमला करने के बाद इंटर कालेज के एक कमरे में घुस गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।

 

धर्मसिंहवा में सोमवार की दोपहर बाद गांव निवासी नसीबदार अपना खेत देखने गए थे। इसी दौरान एक तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके गले के पास चोट आई है। उनका शोर सुनकर लोग मौके पर दौड़े। भीड़ देख तेंदुए ने फिर हमला कर दिया। इस बार के हमले में गांव निवासी संदीप पटवा का भांजा राजन भी चपेट में आ गया। हमले के बाद बगल में इंटर कालेज परिसर के एक कमरे में घुस गया। कालेज में पड़ रहे बच्चों में दहशत फैल गई। बच्चे पहले कमरे में बंद हो गए।

 

इस बीच स्थानीय थाने की फोर्स के साथ एसडीएम मेंहदावल, सीओ व वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी पेड़ पर चढ़कर उसे नियंत्रण का प्रयास कर रहे थे। तभी तेंदुए ने वन कर्मी अवनीश पटेल के पैर में पंजा मार घायल कर दिया। इस बीच मौका देख छात्रों से कालेज परिसर को खाली कराया गया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमे हैं। नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े