ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला

उन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों के साथ छलावा कब तक चलेगा। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

उन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला
विशेष संवाददाता। ,लखनऊ।Sun, 17 Nov 2019 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों के साथ छलावा कब तक चलेगा। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए जो आपके लिए अन्न उगाते हैं उनके साथ ऐसी निर्दयता?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'ललितपुर में किसान ने आत्महत्या कर ली। उन्नाव में लाठी चार्ज। बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं।' कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि यूपी में भाजपा सरकार की मंत्री बोलती हैं कि ऊपर से आदेश है, घोटालेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ये 'ऊपर' कौन है जो चाहता है कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई न हो। डीएचएफएल-पीएफ घोटाला, सिडको-पीएफ घोटाला, होमगार्ड वेतन घोटाला, एलडीए घोटाला। इन सारे घोटालों में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

Read Also: प्रियंका गांधी ने पूछा- उत्तर प्रदेश सरकार में ये 'ऊपर वाला' कौन है

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें