ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलड़की को लंदन से लेकर आएंगे....गाने पर बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

लड़की को लंदन से लेकर आएंगे....गाने पर बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

डीजे पर लड़की लंदन से लाएंगे गाने को लेकर एटा में बवाल हो गया। बाराती-घराती आपस में भिड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस दूल्हा के भाई, भांजे को ले आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शादी नहीं हुई है।

लड़की को लंदन से लेकर आएंगे....गाने पर बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,एटाWed, 17 May 2023 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

डीजे पर लड़की लंदन से लाएंगे गाने को लेकर एटा में बवाल हो गया। बाराती-घराती आपस में भिड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस दूल्हा के भाई, भांजे को ले आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शादी नहीं हुई है। बात इतनी बिगड़ गई कि शादी भी टूट गई। बिना दूल्हन लिए बारात चली गई।

कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात को बारात आई हुई थी। बारात जीटी रोड मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी से आई थी। लड़की पक्ष जिला मैनपुरी थाना कुरावली के मोहल्ला कानूनगो के रहने वाले है। वह लोग सीधे गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। सोमवार रात को डीजे पर गाना बज रहा था।

अपने मन पंसद का गाना बजाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पिटाई के बाद जमकर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई रीतेश ठाकुर, फोर्स ने दूल्हा के भाई, भांजे को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई।

एसएचओ नगर सुधीर सिंह ने बताया कि एक गाने को लेकर झगड़ा हुआ। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है। शादी नहीं हुई है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। डीजे पर गाना बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें