ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल वाले इधर-उधर नहीं फेंक पाएंगे कूड़ा, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था

यूपी : होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल वाले इधर-उधर नहीं फेंक पाएंगे कूड़ा, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था

शहरों में बड़े प्रतिष्ठानों यानी होटल, रेटोरेंट व मैरिज हॉल चलाने वाले अब सड़कों पर इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंक पाएंगे। बड़े प्रतिष्ठानों यानी 5000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बने प्रतिष्ठानों से...

यूपी : होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल वाले इधर-उधर नहीं फेंक पाएंगे कूड़ा, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था
प्रमुख संवाददाता,लखनऊSat, 16 Jan 2021 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरों में बड़े प्रतिष्ठानों यानी होटल, रेटोरेंट व मैरिज हॉल चलाने वाले अब सड़कों पर इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंक पाएंगे। बड़े प्रतिष्ठानों यानी 5000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बने प्रतिष्ठानों से रोजाना 50 किलो से अधिक कूड़ा निकलने पर उन्हें स्वयं इसके निस्तारण की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए उन्हें जरूरत के आधार पर कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट भी लगाना होगा।

शहरों में कूड़ा सबसे बड़ी समस्या है। इसके निस्तारण को लेकर समस्या आ रही है। खासकर बड़े प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा जी का जंजाल बना हुआ है। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था दी गई है। इसके बाद भी इसका निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसीलिए नगर विकास विभाग इस नियमावली को कड़ाई से लागू करने जा रहा है। उसका मानना है कि 5000 वर्ग मीटर से अधिक दायरे में बने प्रतिष्ठान और संस्थान अगर स्वयं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करें तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।

इसीलिए 5000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज लॉन या फिर बड़े अस्पताल और नर्सिंगहोम मालिकों को स्वयं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करनी होगी। निजी स्कूल-कॉलेजों, आवासीय कल्याण समितियों, उद्योगों और अन्य बड़े संस्थानों को भी अपने कूड़े का खुद ही निस्तारण करना होगा। उन्हें अपने परिसर में बायो कंपोस्ट यूनिट स्थापित करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा समय ऐसे लोग नगर निगम के डंपिग ग्राउंड या फिर इधर-उधर कूड़ा फिकवा रहे हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यस्था बिगड़ रही है। नगर विकास विभाग का मानना है कि बड़े प्रतिष्ठानों के स्वयं कूड़ा निस्तारण से काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें