ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकिसान महापंचायत: राकेश टिकैत ने दिलाई खीरी कांड की याद, बोले, मंत्री टेनी की बर्खास्तगी से कम कुछ मंजूर नहीं

किसान महापंचायत: राकेश टिकैत ने दिलाई खीरी कांड की याद, बोले, मंत्री टेनी की बर्खास्तगी से कम कुछ मंजूर नहीं

पिछले साल अक्टूबर में हुए खीरी कांड में आठ किसानों की मौत को लेकर एक बार फिर संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। 

किसान महापंचायत: राकेश टिकैत ने दिलाई खीरी कांड की याद, बोले, मंत्री टेनी की बर्खास्तगी से कम कुछ मंजूर नहीं
Dinesh Rathourलाइव हिन्दुस्तान,लखीमपुर खीरीThu, 18 Aug 2022 07:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पिछले साल अक्टूबर में हुए खीरी कांड में आठ किसानों की मौत को लेकर एक बार फिर संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर किसन भी 75 घंटे खीरी में बैठेंगे। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने एक बार फिर खीरी कांड की याद दिलाई। उन्होंने कहा, तीन अक्टूबर को खीरी में जो जघन्य वारदात हुई, वह सबको पता है, इसके बाद भी हमारे लोग जेलों में बंद हैं।

उन्होंने आगे कहा, अजय मिश्र टेनी आज भी अपने पर हैं, जबकि उन पर खीरी कांड की साजिश का आरोप है। टिकैत ने कहा, पहले दिन से हम टेनी पर आरोप लगा रहे हैं, पर सरकार गृहराज्यमंत्री को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा, कानून सबके के लिए बराबर है, जिसने जो किया है, उसकी सजा मिलनी चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा, जब कि टेनी की बर्खास्तगी नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा।

यूपी का नहीं पूरे देश का आंदोलन : मेधा पाटकर

खीरी में शुरू हुए किसान महापड़ाव में विभिन्न राज्यों से किसानों का पहुंचना जारी है। किसानों की इस मुहिम में नर्मदा बचाओ आंदोलन की सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा आज का यह आंदोलन सिर्फ यूपी के मुद्दे पर नहीं है, यह पूरे देश का आंदोलन है। उन्होंने आगे कहा, तीन अक्टूबर 2021 को खीरी में जो हुआ, वह क्रूरता थी। ऐसी ही क्रूरता सरकार विकास के नाम पर भी किसानों कर रही है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार किसानों को भ्रमित और विभाजित करने के प्रयास में है। संयुक्त किसान मोर्चा अब नए स्वरूप में आंदोलन चलाएगा।

बिहार के दागदार मंत्री पर बोलने का हक भाजपा को नहीं

किसानों के महापड़ाव में खीरी पहुंचे योगेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा बिहार के दागदार मंत्री पर बोलने का हक भाजपा को नहीं है। उन्होंने आगे कहा, नीतीश के दागी मंत्री पर बोलने वाली भाजपा टेनी पर जवाब दे। उन्होंने आगे कहा, भाजपा अपने यहां वाशिंग मशीन रखे है जो दोगी स्वच्छ हो जा रहे हैं। यादव ने टेनी को दागदार मंत्री बताते हुए कहा, प्रधानमंत्री तुरंत उन्हें बर्खास्त करें। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें