ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकरौली बाबा का दावा, पुतिन और जेलेंस्की दरबार में आ जाएं तो रुकवा देंगे युद्ध

करौली बाबा का दावा, पुतिन और जेलेंस्की दरबार में आ जाएं तो रुकवा देंगे युद्ध

कानपुर के करौली सरकार के नाम से जाने जाने वाले संतोष भदौरिया ने बड़ा दावा किया है।उन्होंने कहा कि अगर पुतिन और जेलेंस्की उनके पास आ जाएं तो वह रूस और यूक्रेन का युद्ध भी रुकवा सकते हैं।

करौली बाबा का दावा, पुतिन और जेलेंस्की दरबार में आ जाएं तो रुकवा देंगे युद्ध
Ankit Ojhaलाइव हिंदुस्तान,कानपुरThu, 23 Mar 2023 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

लोगों की दैवीय चिकित्सा का दावा करने वाले कानपुर के संतोष भदौरिया (करौली बाबा) आजकल विवादों में आ गए हैं। नोएडा के एक डॉक्टर और उनके दरबार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर कहते हैं कि वह चमत्कार देखना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें दरबार से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाता है। बाद में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि दराबर में उनकी पिटाई की गई है और सरिया से पीटा गया है। उनके सिर पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। 

इसी बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भी संतोष भदौरिया ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल  के रिपोर्टर के सवाल पर संतोष भदौरिया ने कहा, अगर रूस और युक्रेन के नेता पास आएं तो युद्ध रुकवा जा सकता है। उन्होंने कहा, मैं आपको दिखा सकता हूं। रोज हम ऐसा करते हैं। अभी लोग गए हैं। पति पत्नी में आपस में झगड़ा था। परिवार छोटी इकाई है। इसके बाद समाज और बड़ी इकाई है। जो काम हम यहां कर सकते हैं वो वहां भी हो सकता है। अगर हम छोटी मूर्ति बना सकते हैं तो बड़ी भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर लोगों के दिमाग से लड़ाई झगड़े की स्मृति हटा दी जाएं तो वह लड़ेंगे ही नहीं। 

संतोष भदौरिया ने कहा, अगर में इस काम में विफल हो जाऊं तो जो सजा दी जा सकती है, दी जाए। केवल मुझसे एक बार मिला दिया जाए राष्ट्राध्यक्षों को। यहां लोग दिनभर लड़ते हुए आते हैं और फिर हाथ डालकर जाते हैं। 

करौली सरकार ने यहां तक दावा किया कि अगर किसी की अकाल मृत्यु हो रही है तो उससे बचाया जा सकता है। इसके उपाय शास्त्रों में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने बनाया है कि महामृत्युंजय का हवन करवाया जाता है। लेकिन अगर किसी की उतनी ही सांसें हैं तो उसको कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा, दो तरह से मौत होती है। अगर किसी की क्लीनिकल डेथ हो गई है तो वह नहीं बच सकता। लेकिन अगर  प्राण शेष हैं तो प्राण ऊर्जा बढ़ाकर बचाया जा सकता है। 

बता दें कि संतोष भदौरिया लंबे सयम से कानपुर के पास दरबार चला रहे हैं। वह भूत प्रेत भगाने के साथ ईश्वरीय चिकित्सा का  भी दावा करते हैं। इसके अलावा वह घर पर हवन पूजा करने को भी कहते हैं जिसकी सामग्री उनके परिसर से ही खरीदनी होती है। पहले भी कई सारे लोग सोशल मीडिया पर दावा कर चुके हैं उन्हें दरबार से लाभ नहीं पहुंचा। वहीं बहुत सारे लोग यह भी कहते दिखते हैं कि उनको तत्काल लाभ हुआ है। लाइव हिंदुस्तान इस तरह के किसी भी दावे की पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें