Hindi NewsUP Newskanwar yatra fight after kanwadiye stopped by gram pradhan family in bareilly
बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर हंगामा, कांवड़ि‍यों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोकने का आरोप

बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर हंगामा, कांवड़ि‍यों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोकने का आरोप

संक्षेप:

यूपी के बरेली में कांवड़ यात्रियों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोकने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि परगवां गांव में महिला प्रधान शकीना के ससुर और समर्थकों ने रोक दिया।

Sat, 30 July 2022 12:01 PMAjay Singh हिन्‍दुस्‍तान, बरेली
share Share
Follow Us on

यूपी बरेली में कांवड़‍ियों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोक देने को लेेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि लखौरा से कछला जा रहे कांवड़ियों को परगवां गांव में महिला प्रधान शकीना के ससुर और उसके समर्थकों ने रोक दिया। तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कांवड़ियों को पीट दिया। महिलाओं ने छतों से कांवड़ियों पर पथराव कर गंदा पानी भी फेंका। इसके बाद वहां बवाल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स पहुंचे। प्रधान और उसके ससुर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कैंट में प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ बलवा, पथराव, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरेली कैंट के लखौरा गांव के रहने वाले प्रधान राजेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार शाम गंगा जल लेने कछला जा रहा था। शाम करीब पांच बजे परगवां की प्रधान शकीना के घर के आगे उनके ससुर इश्तियाक ने कांवड़ियों से डीजे बंद करने और परगवां में गैर परंपरागत रूट बताकर कांवड़ रोकने को कहा। कांवड़ियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।

आरोप है कि इश्तियाक ने डीजे का जेनरेटर बंद कर दिया। विरोध में कांवड़ियों ने हंगामा किया। प्रधान पक्ष के कई लोग वहां जुट गये। उन्होंने तीन चार कांवड़ियों की पिटाई कर दी। इसके बाद बवाल हुआ।

ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, हाईवे जाम

शाहजहांपुर के बंथरा में शुक्रवार रात कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसी भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कारण तीन कांवड़िया घायल हो गए। नाराज साथियों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। चालक खेतों में भाग गया। इसके बाद कांवड़ियों ने शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। 

गांव में तनाव को देखते हुये पुलिस तैनात

परगवां गांव में तनाव को देखते हुये वहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने बताया कि कांवड़ियों को सड़क तक सुरक्षित निकाल दिया है। सोमवार को वह जलाभिषेक कर गांव में लौटेंगे। उस वक्त पुलिस के कड़े पहरे में उन्हें लखौरा गांव तक पहुंचाया जायेगा।

प्रधान समेत ननद और ससुर गिरफ्तार

प्रधान शकीना उसके ससुर इस्तियाक, ननद शीवा व तीन अन्य ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देवर जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रहीं है। सीओ प्रथम ने बताया कि थाना कैंट में प्रधान समेत करीब 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कांवड़िये

कांवड़िये प्रधान शकीना, उसके ससुर इस्त्यिाक की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गये। उन्होंने कहा कि वह जत्था लेकर तभी जायेंगे। जब प्रधान और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी हो जायेगी। एसपी सिटी ने उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद महिला थाना इंस्पेक्टर छवि ने महिला पुलिस टीम के साथ प्रधान शकीना के घर दबिश दी। वहां से प्रधान समेत पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके बाद उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया। तब जाकर कांवड़िये वहां से जत्था लेकर निकले।

कांवड़ियों के डीजे का विरोध कर उन पर पानी फेंक दिया। प्रधान और उसके परिवार व समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कांवड़ को सकुशल पुलिस सुरक्षा में निकलवा दिया गया।

रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |