ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुरःलालबंगला बाजार में एक घंटे के भीतर दो लूट

कानपुरःलालबंगला बाजार में एक घंटे के भीतर दो लूट

चकेरी में बदमाशों ने गुरुवार को जमकर तांडव मचाया। लालबंगला बाजार में दिनदहाड़े एक घंटे के अंदर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे डाला। पहले महिला डॉक्टर की चेन लूट ली तो...

डा. दिप्ती कपूर की चेन लूट ले गए बदमाश
1/ 2डा. दिप्ती कपूर की चेन लूट ले गए बदमाश
लूट की शिकार हुई राधा
2/ 2लूट की शिकार हुई राधा
हिन्दुस्तान संवाद,कानपुर Thu, 24 May 2018 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

चकेरी में बदमाशों ने गुरुवार को जमकर तांडव मचाया। लालबंगला बाजार में दिनदहाड़े एक घंटे के अंदर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे डाला। पहले महिला डॉक्टर की चेन लूट ली तो दूसरी तरफ ज्वैलर्स की दुकान में डेढ़ लाख रुपए का अंगूठी से भरा बॉक्स लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद एसपी पूर्वी व सीओ कैंट समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन की।
दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच पहली घटना एन टू रोड चौराहे पर हुई। डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली डॉ. दीप्ति कपूर का एनटू रोड पर लक्ष्य अल्ट्रासाउंड है। वह डेढ़ से दो बजे के करीब लालबंगला फल खरीदने गई थीं। फल लेकर लौट रही थीं कि पीछे से आए पल्सर सवार दो लुटेरों ने उनकी चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया पर लुटेरे तेजी से पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए।
दूसरी वारदात एक घंटे के भतीर काजीखेड़ा स्थित राजा ज्वैलर्स के यहां हुई। बाइक से बदमाश पहुंचे। दुकान पर ज्वैलर्स राजा की मां राधा बैठी थीं। अंदर एक लुटेरा पहुंचा और अंगूठी दिखाने को कहा। जिसके बाद राधा अंगूठी की पैकेट ऊपर रख रही थीं कि तभी लुटेरे ने उनसे पैकेट छीना और बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ भाग निकला। वह शोर मचाते हुई भागीं तब तक बाइक सवार भाग चुके थे। राजा ने बताया कि लुटेरे लगभग डेढ़ लाख का माल लेकर भाग निकले हैं। एसपी पूर्वी और सीओ कैंट मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओ में सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें