ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुरःहीट स्ट्रोक से छह लोगों की मौत, गैस्ट्रो के मरीज बढ़े

कानपुरःहीट स्ट्रोक से छह लोगों की मौत, गैस्ट्रो के मरीज बढ़े

पारा बढ़ने के साथ तल्ख गर्मी और जानलेवा हो चली है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक से छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं गर्मी के कारण अस्पतालों में गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि...

कानपुरःहीट स्ट्रोक से छह लोगों की मौत, गैस्ट्रो के मरीज बढ़े
प्रमुख संवाददाता ,कानपुर Sat, 26 May 2018 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पारा बढ़ने के साथ तल्ख गर्मी और जानलेवा हो चली है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक से छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं गर्मी के कारण अस्पतालों में गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि हैलट की मेडिसिन इमरजेंसी फुल हो गई है। 
मेडिसिन इमरजेंसी में रात से दोपहर तक हरदोई के दयाराम(21),बेगमपुरवा की वसीमुन निशा(55) और बुधौरी सिकंदरा की सुमन (50) ने हीट स्ट्रोक से दम तोड़ दिया। जबकि हृदय रोग संस्थान में फतेहपुर के अयूबअली(60), महेश्वरी मोहाल के भैया लाल शर्मा(65) और बछरावां के रामकुमार अवस्थी (75) की मौत हो गई। गर्मी के कारण सभी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे इनकी मौत हो गई। हैलट के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके गौतम ने बताया कि गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है। सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो जाती है। ऐसे में हार्ट काम करना बंद करने लगता है। गर्मी में लोग पानी की कमी पूरी करने में लापरवाही कर देते हैं, जिससे हार्ट फेल्योर हो जाता है। 
सुबह आठ बजे से हजारों मरीजों की भीड़
हैलट में मेडिसिन ओपीडी में सुबह आठ बजे से मरीज आ गए। शनिवार को 12 बजे तक ओपीडी चलने के कारण सुबह से भीड़ रही। ढाई हजार मरीजों में चार सौ मरीज तो डॉ.कुणाल सहाय की ओपीडी में गैस्ट्रो के ही पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। डॉ.बृजेश कुमार के मुताबिक गंभीर मरीजों को अति गंभीर बनाने में कहीं न कहीं गर्मी और कड़ी धूप का रोल है। ब्लड प्रेशर, शुगर और गुर्दा के मरीज बेहाल हैं।  उधर, बाल रोग की ओपीडी में 177 बीमारों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्चे गर्मी के कारण डायरिया और हीट स्ट्रोक और गैस्ट्रो के शिकार आ रहे हैं।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें