ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर : फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, दो दर्जन से अधिक घायल

कानपुर : फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, दो दर्जन से अधिक घायल

शिवरात्रि के मौके पर थवईस्वर मंदिर दर्शन को गए लोडर सवार श्रद्धालु वापस लौटते समय शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। फतेहपुर के खुर्मानगर मोड़ के पास ओवरटेक करते समय लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।...

कानपुर : फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, दो दर्जन से अधिक घायल
हिन्दुस्तान संवाद, फतेहपुर।Fri, 21 Feb 2020 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवरात्रि के मौके पर थवईस्वर मंदिर दर्शन को गए लोडर सवार श्रद्धालु वापस लौटते समय शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। फतेहपुर के खुर्मानगर मोड़ के पास ओवरटेक करते समय लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बिन्दकी अस्पताल पहुंचाया गया।

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शुक्रवार सुबह लोडर में सवार होकर ललौली क्षेत्र के थवईस्वर मंदिर दर्शन को गए थे। दर्शन कर सभी श्रद्धालु लोडर में सवार होकर वापस गांव जाने के लिए निकले थे। तभी खुर्मानगर मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

हादसा देख लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में विवेक, वीरेन्द्र, विपिन, महेश, दिलीप, नीरज, पंकज, विकास और छग्गा सहित करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें