कोरोना वायरस और प्रदूषण दूर करेगा यह फिल्टर, जानें 99 प्रतिशत हवा शुद्ध करने वाले एयर्थ की कीमत
आईआईटी कानपुर के एक स्टार्टअप ने एक ऐसा एयर फिल्टर तैयार किया है, जिसे एसी में लगाने के बाद शुद्ध हवा मिलेगी। यह सिर्फ धूल-कण ही नहीं, बल्कि बैक्टीरिया और कोरोना जैसे वायरस को भी खत्म कर देगा।

आईआईटी कानपुर के एक स्टार्टअप ने एक ऐसा एयर फिल्टर तैयार किया है, जिसे एसी में लगाने के बाद शुद्ध हवा मिलेगी। यह सिर्फ धूल-कण ही नहीं, बल्कि बैक्टीरिया और कोरोना जैसे वायरस को भी खत्म कर देगा। इसकी कीमत भी सिर्फ 2000 रुपये है। यह फिल्टर हवा को 99 फीसदी तक शुद्ध कर देता है।
दरअसल, आईआईटी के वैज्ञानिकों ने एसी को किफायती एयर प्यूरीफायर में बदलने के लिए नई तकनीक विकसित की है। आईआईटी कानपुर व आईआईएससी बेंगलुरु के वैज्ञानिकों की मदद से इसी तकनीक का इस्तेमाल कर स्टार्टअप एयर्थ ने एयर फिल्टर को विकसित किया है। संस्थान के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के प्रोफेसर इनचार्ज प्रो.अंकुश शर्मा ने बताया कि इसमें इस्तेमाल की गई नई वायु शुद्धीकरण तकनीक हर तरह के वायरस के खतरे से बचाने में भी सक्षम है।
ये भी पढ़ें: रेप और ब्लैकमेलिंग के पीछे नाबालिगों का गिरोह, छात्राओं से दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो फिर ब्लैकमेल
पांच गुना कम है कीमत आईआईटी के प्रो. अमिताभ बंद्योपाध्याय ने बताया कि इस तरह के एयर फिल्टर 10 हजार रुपये के आते हैं, जो सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं। आईआईटी का एयर फिल्टर हवा शुद्ध करने संग बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करेगा। यह पीएम 2.5, पीएम 10, धूलकण, परागकण, कीटाणु को पकड़ने में सक्षम है।
99.24 सफलता
रवि का दावा है कि यह एयर फिल्टर एंटी माइक्रोबियल एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी से युक्त है। इसका परीक्षण एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में किया गया है, जहां यह 99.24 फीसदी हवा शुद्ध करने में सफल रहा है।
सर्दियों में होगा लाभदायक
एयर्थ के फाउंडर रवि कौशिक ने बताया कि यह फिल्टर बाजार में उपलब्ध है। एसी में लगने के बाद ये सर्दियों में अधिक लाभदायक होगा, जब स्मॉग और प्रदूषण तेजी से बढ़ता है और लोग शुद्ध हवा के लिए परेशान होते हैं। यह तकनीक एक सरल आसान उपकरण के रूप में है, जिसे नियमित एसी के ऊपर आसानी से लगाया जा सकता है और ‘फैन मोड’ पर स्विच करके इसका उपयोग किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें


