ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर एनकाउंटर : डॉन की गद्दी को लेकर विकास और अमर दुबे का हुआ था झगड़ा

कानपुर एनकाउंटर : डॉन की गद्दी को लेकर विकास और अमर दुबे का हुआ था झगड़ा

विकास दुबे की सत्ता पर उसके दो गुर्गों की नजर थी। दोनों ही एनकाउंटर में मारे गए। दुबे की गद्दी को लेकर ही उसका फरीदाबाद में अमर दुबे से इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अमर कानपुर आने के लिए निकल...

कानपुर एनकाउंटर : डॉन की गद्दी को लेकर विकास और अमर दुबे का हुआ था झगड़ा
वरिष्ठ संवाददाता , कानपुरSat, 10 Oct 2020 06:26 AM
ऐप पर पढ़ें

विकास दुबे की सत्ता पर उसके दो गुर्गों की नजर थी। दोनों ही एनकाउंटर में मारे गए। दुबे की गद्दी को लेकर ही उसका फरीदाबाद में अमर दुबे से इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अमर कानपुर आने के लिए निकल पड़ा था। हमीरपुर में पुलिस ने उसे घेरा और एनकाउंटर में मार गिराया। एक अन्य गुर्गे प्रभात मिश्रा की नजर भी विकास की गद्दी पर थी। वह भी मारा गया। 

दो जुलाई को बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विकास दुबे अमर सहित कुछ और गुर्गों के साथ बिकरू से दिल्ली भागा था। दिल्ली से वह टैक्सी से फरीदाबाद पहुंचा और वहां पर रिश्तेदार अंकुर के यहां छुप कर रहा। उस दौरान अमर भी था। वहां विकास की गद्दी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद अमर दुबे उसे वहीं पर छोड़कर वापस कानपुर आने के लिए निकल पड़ा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब फरीदाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रिश्तेदार अंकुर को गिरफ्तार किया। अंकुर से की गई पूछताछ को भी पुलिस ने चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। 

फरीदाबाद में गुस्साए अमर ने विकास से कहा था कि हमसे इतना बड़ा कांड करवा दिया और अब अपनी गद्दी भी नहीं दोगे। उसने यह भी कहा था कि अभी नई शादी हुई थी। पत्नी के जेल जाने की नौबत आ गई। मैं अब यहां नहीं रुक सकता। इतना कहकर वह वापस कानपुर जाने के लिए निकल पड़ा था। 

प्रभात को उत्तराधिकारी बनाना चाहता था विकास 
प्रभात को विकास उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। प्रभात के अंदर आपराधिक गुणों के अलावा दिमाग भी तेज था। वह हर स्थिति को अपराध के नजरीये से देखता था। कई बार उसके बताए गए सुझाव विकास आसानी से मान लेता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें