ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबुलंदशहर : पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर : पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।...

बुलंदशहर : पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
वार्ता, बुलंदशहरMon, 13 Sep 2021 05:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहल्ला रुकन सराय निवासी शाहिद के विरुद्ध कोतवाली नगर में वर्ष 2०17 में घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था।

पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने भी उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किय। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश को खुर्जा नगर  पुलिस रविवार रात में वाहन चेकिंग के दौरान हजरत पुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को आज जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें