ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकन्नौज में आग से 20 घरों की गृहस्थी खाक

कन्नौज में आग से 20 घरों की गृहस्थी खाक

सदर कोतवाली क्षेत्र के भिम्मापुरवा गांव में शनिवार सुबह करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने करीब 20 घरों को...

कन्नौज में आग से 20 घरों की गृहस्थी खाक
लाइव टीम,कन्नौजSat, 10 Mar 2018 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर कोतवाली क्षेत्र के भिम्मापुरवा गांव में शनिवार सुबह करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मकशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग से 20 घर जलकर राख हो गए। अनाज सहित लाखों की सम्पत्ति जल गई। आग की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई। तहसीलदार सदर ऋषिकांत राजवंशी मौके पर पहुंचे और राजस्व अधिकारियों के साथ नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है। आग की वारदात से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें