ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशKajari Teej : गोंडा के शिव मंदिरों पर आस्था का ऐसा सैलाब कि देखते बन रहा नजारा

Kajari Teej : गोंडा के शिव मंदिरों पर आस्था का ऐसा सैलाब कि देखते बन रहा नजारा

गोंडा में शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिरों पर आस्था का ऐसा सैलाब कि नजारा देखते बन रहा।

Kajari Teej : गोंडा के शिव मंदिरों पर आस्था का ऐसा सैलाब कि देखते बन रहा नजारा
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,गोंडाTue, 30 Aug 2022 02:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देवीपाटन मंडल का प्रसिद्ध कांवड़िया मेला रविवार से शुरू होकर मंगलवार तक जारी है। गोंडा में 48 घंटों से अधिक समय से कांवड़िये कटराघाट के सरयू तट पर पहुंच रहे हैं और स्नान आदि करने के बाद जल भरकर शिवमंदिरों की ओर रवाना हो रहे हैं। कजरीतीज पर्व पर लाखों कांवड़ियों ने 28 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके बोल बम के जयकारों के साथ आधी रात से जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर को दूधिये रोशनी से जगमग करते हुए विशेष अंदाज में सजाया गया था। 

शाम से ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती चली गई। आठ बजे के बाद इनकैन चौराहे से कांवड़ियों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। महिलाओं व पुरुषों की दो अलग लाइनें लगाई गईं। कांवड़िया आते गए, जल चढ़ाते गए। रात्रि दस बजे मंदिर के बाहर सड़क पर भारी भीड़ थी। मंदिर के सामने सड़क पर डीजे की धुन पर शिवभक्तों ने महादेव की मस्ती में झूमते नजर आए। मंदिर के आस पास मिठाई, खिलौने की दुकानें सजी थीं। मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। पुलिस के जवान मुस्तैदी से कांवड़ियों की सुरक्षा में रात्रि में पैदल गस्त करते रहे।।

10 लाख के करीब श्रद्धालुओं की भीड़

जानकारों का कहना है कि अब तक यहां जलाभिषेक के लिये जल लेने आने वाले शिव भक्तों की भीड़ 10 लाख के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। शिवभक्तों की भीड़ इतनी अधिक संख्या में आ रही है कि इसमें भीड़ का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल शिवमन्दिरों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी है तो वहीं स्थानीय भक्तों का हुजूम उमड़ता दिखायी दे रहा है।

रात भर चलते रहे भंडारे, भक्तों ने लिया प्रसाद 

जिले में कांवडियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सरयू घाट से लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रशासन के साथ ही समाजसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिवभक्तों ने बेलसर रोड पर एली परसौली से जल लेकर दुःख हरन नाथ जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए उमरी बेगमगंज,आदमपुर, पकवान गांव, रगड़गंज बाजार, विजय नगर चौराहे पर भी अवधेश शुक्ला सहित अन्य लोगों ने लंगर लगाया।

पोर्टरगंज में अखिलेश चतुर्वेदी, अनुराग, प्रशांत, अजय, डॉ.सारंग, राहुल, शरद, अमित, नीरज, रामेश दुबे, एडवोकेट संतोष तिवारी, अविनाश ने भी भव्य भंडारे का आयोजन किया। आजाद नगर, दुर्गा नगर, लौव्वा टेपरा में कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के पास शिव भक्तों जमकर ठुमके लगाए।धनई पट्टी किसान सेवा संचालक राम शरन पाण्डेय और माधवपुर कोटेदार सुजीत शुक्ला ने भक्तों का स्वागत किया। गोड़वा के केदारेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक किया गया।

सरयू में लगाई आस्था की डुबकी- कावड़ियों का जत्था सोमवार सुबह से ही जलभरने के लिए रवाना होने लगे। करनैलगंज के सरयू नदी में लाखों  कावंड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद जलभरकर दुखहरण नाथ मंदिर को जलाभिषेक के लिए पैदल चलकर यात्रा पूरी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें