Hindi NewsUP Newsjournalist Rana Ayyub booked for cheating and money laundering allegedly raising donations Covid patients and flood victims Ghaziabad
यूपी: पत्रकार राणा अयूब पर कोविड मरीज और बाढ़ पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटा गबन का आरोप, केस दर्ज

यूपी: पत्रकार राणा अयूब पर कोविड मरीज और बाढ़ पीड़ितों के नाम पर चंदा जुटा गबन का आरोप, केस दर्ज

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने महिला पत्रकार राणा आयूब पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है। राणा अयूब के खिलाफ कोविड-19 के मरीजों और कुछ पूर्वी राज्यों में बाढ़...

Sep 10, 2021 12:45 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने महिला पत्रकार राणा आयूब पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है। राणा अयूब के खिलाफ कोविड-19 के मरीजों और कुछ पूर्वी राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए कथित तौर पर चंदा जुटाने के संबंध में धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। अयूब पर आईटी कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर कंप्यूटर रिसोर्स का इस्तेमाल कर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सप्ताह मंगलवार को गैर सरकारी संगठन हिंदू आईटी सेल के संस्थापक विकास पांडे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच और सबूत मिलने के बाद ही पुलिस पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला पत्रकार के खिलाफ कोविड-19 और कुछ पूर्वी राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए कथित तौर पर चंदा जुटाने के संबंध में धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच और सबूत मिलने के बाद ही पुलिस पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्रकार का नाम बुलंदशहर के 72 वर्षीय एक व्यक्ति के कथित रूप से फर्जी वीडियो के प्रसार के हालिया मामले में भी आया था। इस वीडियो में व्यक्ति ने चार लोगों पर कथित तौर पर मारने-पीटने और दाढ़ी काटने तथा अपहरण करके जय श्रीराम का नारा बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। गाजियाबाद पुलिस ने हालांकि बाद में यह पाया कि वीडियो में बजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसने एक राजनीतिक कार्यकर्ता के इशारे पर ये आरोप लगाए थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |