ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशJob Vacancy in UP : यूपीएसएसएससी देगा 18000 नौकरियां, कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Job Vacancy in UP : यूपीएसएसएससी देगा 18000 नौकरियां, कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2022 में 18000 पदों पर भर्तियां करेगा। जिन पदों के लिए विज्ञापन निकाल दिए गए हैं 

Job Vacancy in UP : यूपीएसएसएससी देगा 18000 नौकरियां, कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊTue, 05 Jul 2022 06:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2022 में भर्तियों के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। इस एक साल में वह करीब 18000 पदों पर भर्तियां करेगा। जिन पदों के लिए विज्ञापन निकाल दिए गए हैं उसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और करीब एक दर्जन के अधिक नए विज्ञापन निकाले जाएंगे।

न्यूनतम 2000 पदों के लिए लेंगे आवेदन
आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए छोटे-छोटे यानी कम पदों का विज्ञापन न निकालने का फैसला किया है। भविष्य में वह न्यूनतम 2000 पदों के लिए विज्ञापन निकालेगा। समान योग्यता के आधार पर विज्ञापन निकाले जाएंगे, जिससे आवेदन करने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और वे अपने वर्ग के हिसाब से आवेदन कर सकें। आयोग को तकनीकी संवर्ग के विभिन्न विभागों के भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिले हैं। मौजूदा समय इनके मिलान का काम चल रहा है, जिससे एक साथ इनके लिए आवेदन मांगे जाएं।

हर महीने दो परीक्षा होगी
कोरोना काल के चलते भर्तियां काफी प्रभावित हुई थीं। अब परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। आयोग ने इसीलिए तय किया है कि हर माह न्यूनतम दो भर्ती परीक्षाएं कराई जाएं, जिससे पुरानी भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए। आयोग इसी माह 17 जुलाई को प्रवर / अवर सहायक पूर्ति निरीक्षक और 24 जुलाई को लेखपाल भर्ती परीक्षा कराएगा।
 
वर्ष 2022 में अब तक निकले विज्ञापन
- लेखपाल         8085
- अनुदेशक        2504
 
नए जो जल्द ही निकाले जाएंगे
- कनिष्ठ सहायक व लिपिक   3200
- लेखपाल                      3800
- तकनीकी संवर्ग               2200
 
आयोग ने कब कितनी भर्तियां की

वर्ष 2012 से 2017 तक            17000
वर्ष 2017 से 2022 तक            18000
वर्ष 2022 का लक्ष्य                 18000

यूपीएसएसएससी अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि आयोग ने इस एक साल में 18000 भर्तियों का लक्ष्य रखा है। यह संख्या और बढ़ सकती है। प्रक्रियाधीन भर्तियां जल्द पूरी की जाएंगी और नए विज्ञापन भी निकाले जाएंगे, जिससे पात्रों को नौकरी मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें