ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअवैध संबंधों में पहले गोली मारी फिर रेत दिया गला, झांसी में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा

अवैध संबंधों में पहले गोली मारी फिर रेत दिया गला, झांसी में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा

यूपी में झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पहले हुई श्रीकांत यादव की हत्या का बुधवार को खुलासा हो गया। अवैध संबंधों में वारदात को अंजाम दिया गया था। दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

अवैध संबंधों में पहले गोली मारी फिर रेत दिया गला, झांसी में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा
Yogesh Yadavवार्ता,झांसीWed, 05 Oct 2022 03:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी में झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पहले हुई श्रीकांत यादव की हत्या का बुधवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अवैध संबंधों में वारदात को अंजाम दिया गया था। युवक को पहले गोली मारी गई फिर गला रेत दिया गया था। पकड़े गये आरोपियों में से एक की महिला मित्र को श्रीकांत ने ब्याज पर पैसे दिये थे और उसके साथ अवैध संबंध बनाये थे। 

एसएसपी राजेश एस ने यहां पुलिस लाइन में संवाददाताओं को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र के छपरा गांव में सोमवार सुबह एक खेत से श्रीकांत यादव (36) की लाश बरामद की गई थी। श्रीकांत के भाई की तहरीर के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने जांच में पाया गया कि रुपयों के लेने देन और अवैध संबंधों के चलते श्रीकांत की हत्या की गई। श्रीकांत को पहले गोली मारी गयी फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया।

गांव के ही रहने वाले दिलीप कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रीकांत ब्याज पर लोगों को पैसे देता था और दबंगई कर 10 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। इतना ही नहीं ब्याज पर पैसे देकर वह गांव में महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता था। पकड़े गये आरोपियों में से एक की महिला मित्र को भी श्रीकांत ने पैसे दिये थे और उसके साथ अवैध संबंध बनाये थे।

इसी कारण कमलेश ने अपने साथी दिलीप के साथ मिलकर श्रीकांत की हत्या कर दी। एसएसपी ने चौबीस घंटे में घटना का खुलास करने वाली पुलिस टीम को 15हजार नकद का इनाम दिये जाने की घोषणा की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें