जेई ने ममेरे भाई का माथा कुरेदा, औजार से लिखा 'जय भोलेनाथ', लड़के के घर वालों ने किया हंगामा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में बिजली निगम के जेई ने अपने मानसिक विक्षिप्त ममेरे भाई माथे पर नुकीली वस्तु से कुरेदकर जय भोलनाथ लिख दिया। इस पर पीड़ित के घरवालों ने आरोपी के जेई के घर के बाहर हंगामा किया।

यूपी के बरेली से बिजली विभाग के जेई की एक कारस्तानी सामने आई है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। जेई ने अपने ही ममेरे भाई के माथे को नुकेले औजार से कुरेदकर जय भोलेनाथ लिखवा दिया। जेई के मुताबिक उसका ममेरा भाई विक्षिप्त है। हालांकि जब इसकी जानकारी बच्चे के घर वालों को हुई तो वह जेई के घर के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेई को हिरासत में ले लिया। हालांकि पीड़ित पक्ष ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

ये मामला प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद का है। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक परिवार के साथ जेई शादाब खान ऊर्फ शोबी के दूसरे मकान में रहता है। युवक के परिवार वाले मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं। युवक के परिजनों का आरोप है कि एक हफ्ते पहले शादाब खान उनके बेटे को बुलाया और औजार से उसके माथे पर दूसरे समुदाय का धार्मिक उद्घोष लिख दिया। पहले तो वे लोग इसको लेकर आपस में हा बात कर रहे लेकिन रविवार की दोपहर युवक के परिवार की महिलाओं ने शादाब खान के घर हंगामा शुरू कर दिया। आपर लगाया कि शादाब ने धार्मिक भावनाएं आहत कर मानसिक रूप से कमजोर युवक का मजाक उड़ाया है। हंगामे की वजह से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी जेई को पकड़कर थाने ले गई। 

इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है और आरोपी जेई उसका फुफेरा भाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है। अगर वह मुकदमा दर्ज कराते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsजेई ने ममेरे भाई का माथा कुरेदा, औजार से लिखा 'जय भोलेनाथ'