Hindi NewsUP Newsjawan dhananjay yadav cremated with military honors after commotion in chauri chaura gorakhpur
गोरखपुर: पूरे सैनिक सम्‍मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्‍कार, शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कल जमकर हुआ था बवाल

गोरखपुर: पूरे सैनिक सम्‍मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्‍कार, शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कल जमकर हुआ था बवाल

संक्षेप:

सेना के जवान धनंजय यादव को शनिवार को गोरखपुर में पूरे सैनिक समान के साथ गोर्रा नदी के इटौवा घाट पर अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान घाट पर डीएम विजय किरण आनंद सहित तमाम वरिष्‍ठ प्रशासनिक और पुलिस

Sat, 26 March 2022 01:17 PMAjay Singh राजअनंत पांडेय, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

सेना के जवान धनंजय यादव को गोरखपुर में गोर्रा नदी के तट पर आज पूरे सैनिक सम्‍मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान घाट पर डीएम विजय किरण आनंद सहित तमाम वरिष्‍ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। धनंजय को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कल गोरखपुर के चौरीचौरा में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। परिवारीजनों ने शिक्षक हवलदार के पद पर तैनात धनंजय यादव की मौत पर सेना की तरफ से यथोचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाया था। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने चौरीचौरा के भोपा बाजार में जवान का शव रखकर अपनी मांगें अधिकारियों के सामने रखी थीं। इस दौरान उन्‍होंने सड़क से लेकर रेल मार्ग तक जाम किया। सड़क जाम के दौरान कई मांगे मानने का आश्वासन मिलने के बाद भी जब बात नहीं बनी और पुलिस-प्रशासन ने बल पूर्वक उन्हें हटाने की कोशिश की तो मामला और बिगड़ गया। पांच घंटे से जारी सड़क जाम उपद्रव में बदल गया और जाम लगाने वालों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया।

गाड़ि‍यों में जमकर हुई तोड़फोड़, बाइक फूंकी

जाम में फंसी दर्जनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। साथ ही बाइक भी फूंकी। पुलिस ने आंसू गैसे के गोले भी दागे पर एक समय तो ऐसा आया कि पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। जाम में अपनी गाड़ियों के साथ फंसे कई राहगीरों को भी चोटें आईं। जाम में फंसे शहर के डॉ. यूएस तिवारी की गाड़ी भी भीड़ ने तोड़ दी। डॉक्टर ने इस मामले में चौरीचौरा थाने में तहरीर भी दी है। उधर, पथराव के बाद और संख्या में फोर्स मंगाई जाने लगी इस बीच बवाली भाग गए वहीं परिवारीजन भी जवान का शव लेकर चले गए।

ये था मामला
झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी टोला फैलहा निवासी धनंजय यादव (30) शिक्षक हवलदार के पद पर आर्मी एजूकेशन कोर हेड क्वार्टर 112 माउंटेन बिग्रेड यूनिट 4/ 5 जीआर सिक्किम एचआरडीसी छातन में तैनात थे। मंगलवार को उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिवारीजन शव लेकर शुक्रवार को जीआरडी मुख्यालय गए। आरोप था कि धनंजय को वह सम्मान नहीं मिला जो सेना के जवान को दिया जाता है।

सैनिक सम्‍मान के साथ हुआ अंतिम संस्‍कार 
जवान धनंजय यादव को शनिवार को सैनिक समान के साथ गोर्रा नदी के इटौवा घाट पर अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान घाट पर पहुंचे डीएम विजय किरण आनंद, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, एसडीएम अनुपम मिश्र, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ आख़िलानंद उपाध्याय, तहसीलदार विकास सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर नमन किया। 

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

शुक्रवार को हुए बवाल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया था। शनिवार की सुबह 6 बजे ही डीएम व अन्य अधिकारी झंगहा क्षेत्र के नई बाजार पुलिस चौकी पर पहुंच गए थे। गांव में शवयात्रा की तैयारी की गई और सुबह 7 बजे शवयात्रा निकली। नौ बजे शवयात्रा इटौवा घाट पर पहुंची। वहा पर सिक्किम से आये सेना के जवानों ने सलामी दी। 

सैनिक को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
पिता रामनाथ यादव के अस्वस्थ होने के कारण जवान को उसके चचेरे भाई सोनू यादव ने मुखाग्नि दी है। इकलौते बेटे की चिता को आग लगाई गई तो हज़ारों लोगों की आंखे नम हो गई। पिता फफक कर रो पड़े। इकलौते बेटे की मौत पर पूरे परिवार ही नही गांव में मातम छाया हुआ है। अंतिम संस्कार के दौरान सीओ गोला, बांसगांव, कैम्पियरगंज, कैंट सहित एक दर्जन थानों की पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |