Hindi NewsUP NewsJaunpur: Sex racket was going on in the hotel where BJP office 10 arrested including 6 girls
जौनपुरः जिस होटल में भाजपा का कार्यालय, वहां चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

जौनपुरः जिस होटल में भाजपा का कार्यालय, वहां चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

संक्षेप:

जौनपुर में जिस होटल में भाजपा का कार्यालय है, उसी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने यहां से छह युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों से कंडोम और कई वस्तुएं बरामद हुई हैं।

May 26, 2023 07:41 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर में टीडी कॉलेज के प्रोफेसर का अपनी ही छात्रा से संबंध बनाने और किस मांगने का वीडियो वायरल है। इसे लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। इसी बीच यहां के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। जिस होटल में भाजपा का कार्यालय है, उसी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से छह युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

होटल के कमरों से कंडोम और आपत्तिजनक कई वस्तुएं भी बरामद की गई है। गुप्त सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मारे गए छापे से खलबली मच गई। रैकेट का सरगना एक महिला है। वह मौके से फरार हो गई है। होटल के प्रथम तल पर भाजपा नगर कार्यालय का बड़ा बोर्ड लगा है। इस बोर्ड के कारण यह इमारत होटल कम भाजपा कार्यालय का भवन ज्यादा नजर आता है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि होटल के कारण वहां का माहौल बहुत गंदा किया जा रहा है। लड़किया लाई जाती हैं। उनसे गलत काम कराया जा रहा है। इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लेने के दरौन ही वह होटल में पहुंच गए। होटल के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। एक कमरे से तीन लड़कियां और अन्य कमरों में लड़के-लड़कियों का जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

कमरे में खुले हुए कंडोम के साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। वहां मौजूद मैनेजर को पकड़ लिया गया है। सभी छह लड़कियों और लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लड़की की उम्र छोटी लग रही है। इसकी जांच की जा रही है। रैकेट की सरगना एक महिला बताई जा रही है। वह फरार हो गई है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

पुलिस और एलआईयू तक शिकायत नहीं पहुंची लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत मिल गई। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि होटल गली के अंदर है। हो सकता है कि पुलिस को जानकारी न हुई हो। जर्जर और पुराने भवन में होटल को चलाया जा रहा था। अभियान के तहत वहां से गुजर रहा था तो लोगों ने शिकायत की और होटल में औचक ही पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि वहां  कितने समय से यह सब चल रहा था इसकी पड़ताल पुलिस करेगी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को देख रहे हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं। पत्रकारिता में 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। सिटी टीम का नेतृत्व भी किया। बीकॉम में ग्रेजुएट और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर रिपोर्टिंग भी की है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |