ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमशक्कत: गन्ने से भरा ट्राला पलटने से NH 24 पर लगा जाम 2 घंटे बाद खुला

मशक्कत: गन्ने से भरा ट्राला पलटने से NH 24 पर लगा जाम 2 घंटे बाद खुला

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मुरादाबाद और अमरोहा के बार्डर पर गुरुवार देर शाम गन्ने से भरा ट्राला पलट गया। इसके कारण राजमार्ग बाधित हो गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल गया है। इससे पहले पुलिस...

मशक्कत: गन्ने से भरा ट्राला पलटने से NH 24 पर लगा जाम 2 घंटे बाद खुला
हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 10 Nov 2017 06:43 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मुरादाबाद और अमरोहा के बार्डर पर गुरुवार देर शाम गन्ने से भरा ट्राला पलट गया। इसके कारण राजमार्ग बाधित हो गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल गया है। इससे पहले पुलिस ने वन वे करके फंसे वाहनों को निकाला। 

राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर असहाय नजर आई। वाहनों का दबाव बढ़ने पर हाईवे को वनवे किया गया। करीब दो घंटे बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। 

मुरादाबाद से डिडौली की तरफ जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली बागड़पुर मोड़ के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। क्षेत्रीय लोगों ने चालक को किसी तरह बचाया। सड़क पर गन्ना दूर तक फैलने से हाईवे पर जाम लग गया। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन जहां के तहां थम गए।

कट के जरिए रॉग साइड निकालने के कारण हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। थोड़ी ही देर में वाहनों की कतारें डिडौली व मझोला तक पहुंच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन असहाय की तरह खड़ी नजर आई। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने हाईवे को वनवे कर दिया। तब जाकर कुछ राहत हुई। हाईवे पर पूरी तरह से जाम सामान्य होने में करीब दो घंटे से भी अधिक का समय लग गया। शाम साढ़े छह बजे लगा जाम साढ़े आठ बजे खुल सका। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें