ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजेल में बंद माफिया कुंटू सिंह ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी 

जेल में बंद माफिया कुंटू सिंह ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी 

आजमगढ़ जिला कारागार में बंद माफिया कुंटू सिंह के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पांच लाख की रंगदारी मांगने और एक कर्मचारी को बीएलओ की ड्यूटी लगाने के लिए जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में दो...

जेल में बंद माफिया कुंटू सिंह ने मांगी पांच लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी 
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़ Mon, 05 Oct 2020 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़ जिला कारागार में बंद माफिया कुंटू सिंह के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पांच लाख की रंगदारी मांगने और एक कर्मचारी को बीएलओ की ड्यूटी लगाने के लिए जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में दो मुकदमा पंजीकृत किया। दोनों मुकदमों में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर कर पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

सगड़ी तहसील में शहर के सिविल लाइंस निवासी आदर्श कुमार सिन्हा पुत्र स्व.आनंद नारायण सिन्हा कंप्यूटर आपरेटर पद पर कार्यरत है। उन्होंने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी कि खतीबपुर गांव निवासी एक व्यक्ति उसके पास आया और मोबाइल से ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह बात कराई। बात-चीत के दौरान कुंटू सिंह ने कंप्यूटर आपरेटर को जान से मारने की धमकी दी। जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी ने कंप्यूटर आपरेटर की तहरीर पर नामजद आरोपी  खतीबपुर निवासी शिवकुमार यादव पुत्र देवपति यादव को सोमवार को चांदपार पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और उनके आदमियों पर जीयनपुर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कंप्यूटर आपरेटर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने के लिए मनमाफिक बीएलओ की ड्यूटी न लगाने की धमकी पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक प्राइवेट व्यक्ति को भी ध्रुव सिंह की ओर से काम न करने पर पांच लाख की मांग करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रदेश के टापटेन माफियाओं में शामिल है कुंटू सिंह 
 
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर के टाप टेन माफियाओं में आजमगढ़ जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह शामिल है। ग्राम प्रधानी से लेकर विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाने के लिए उसकी ओर से धमकी दिए जाने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करने के साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की भी कार्यवाही की जाएगी। जेल के अंदर से जिस मोबाइल से बात की गई है। उसके बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि जिला कारागार में निरूद्ध ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की शासन स्तर पर चित्रकूट जेल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था,मगर एक मामले में सुनवाई होने की वजह से वह आजमगढ़ की जेल में निरूद्ध है।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें