ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइनसे सीखें : ईसन नदी का गौरव लौटा तो खुद बच्चों संग घूमने पहुंच गए जिलाधिकारी

इनसे सीखें : ईसन नदी का गौरव लौटा तो खुद बच्चों संग घूमने पहुंच गए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की ईसन नदी की किस्मत चमक उठी है। कभी गंदगी के ढेर से पटी यह जीवनदायनी नदी अब अपने स्वच्छ जल से लोगों को आकर्षित कर रही है। ऐसा संभवर हो सका है जिलाधिकारी...

इनसे सीखें : ईसन नदी का गौरव लौटा तो खुद बच्चों संग घूमने पहुंच गए जिलाधिकारी
हिन्दुस्तान ब्यूरो,मैनपुरीFri, 21 Feb 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की ईसन नदी की किस्मत चमक उठी है। कभी गंदगी के ढेर से पटी यह जीवनदायनी नदी अब अपने स्वच्छ जल से लोगों को आकर्षित कर रही है। ऐसा संभवर हो सका है जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों और स्थानीय लोगों के सहयोग से।

पिछले एक महीने से ईसन की सफाई का अभियान चला रहे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह शुक्रवार को परिवार सहित नदी पर घूमने पहुंच गए। डीएम ने पत्नी और बच्चों के साथ नदी के किनारे काफी समय बिताया और सफाई कार्यों को पत्नी और बच्चों के साथ शेयर किया। डीएम की पहल पर ईसन का गौरव लौट आया है। नदी में पानी आने से इलाके के लोग बेहद खुश हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ईसन नदी में पानी आने की चर्चाएं हैं। बुजुर्ग नदी में 20 साल पहले इस तरह का पानी आने की बातें कर रहे हैं। नदी में पानी बेहद साफ है। यही वजह है कि शुक्रवार को ग्रामीण युवक नदी में घंटों नहाए और पानी का मजा लिया। 

 

 

"हिन्दुस्तान" की पहल पर डीएम ने शुरू कराया सफाई अभियान-

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हिंदुस्तान की पहल पर नगर से गुजरने वाली ईसन नदी की सफाई का अभियान शुरू कराया था। इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अलग सफाई अभियान चला। वही शहरी क्षेत्र में नुमाइश पंडाल के पीछे से जेल रोड पुल तक सफाई कराई गई। अभियान के दौरान गंदगी को हटाने के लिए शहर के लोगों ने भी श्रमदान किया। डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुद भी समय-समय पर नदी की सफाई में हिस्सा लिया। उन्होंने पिछले 15 दिनों से हर रोज नदी पर जाकर कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यही वजह रही कि शहर के सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी नदी में सफाई कार्यों में सहयोग किया। श्रमदान भी किया गया। 

 

डीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने फोटो 
गुरुवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह परौंख पुल के निकट पानी पहुंचने के बाद पत्नी और दोनों बेटियों के पास नदी के किनारे पहुंच गए। उन्होंने कल-कल कर बहती ईसन का आनंद लिया। वर्षों बाद इस नदी ने भरपूर पानी देखा। डीएम ने पत्नी और बच्चों के साथ नदी के किनारे घूमने के फोटो व्हाट्सएप और ट्विटर पर भी शेयर किए। गुरुवार की शाम को ही उन्होंने नदी की सफाई के पहले चरण को पूरा करने पर शहर के लोगों का आभार जताया। 

 

पानी आया तो बच्चों ने डुबकी लगाई, जमकर लिया आनंद 
शुक्रवार को ईसन नदी का पानी बुर्रा गांव तक पहुंच गया। परौंख पुल के निकट भरपूर पानी पहुंचा तो चेकडेम के आसपास के युवकों ने जमकर पानी में डुबकी लगाई और पानी का मजा लूटा। नबादा निवासी राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, दीनानाथ, हरिओम, भास्कर आदि बताते हैं कि 20 साल पहले उन्होंने नदी में पानी देखा था। नदी में पानी आने से इलाके के लोग बेहद खुश हैं। सिंचाई का इंतजाम हो गया है। जलस्तर भी ऊपर आ जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें