ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआज पहली बार महिलाओं के कंधों पर होगी पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी

आज पहली बार महिलाओं के कंधों पर होगी पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी

प्रयाग इंटरसिटी में चलने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार का सफर कुछ अनूठा होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रयाग इंटरसिटी के सुरक्षित संचालन की जिम्मेदारी महिला लोको पायलट और गार्ड पर होगी जबकि...

आज पहली बार महिलाओं के कंधों पर होगी पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान संवाद,लखनऊThu, 08 Mar 2018 07:17 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयाग इंटरसिटी में चलने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार का सफर कुछ अनूठा होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रयाग इंटरसिटी के सुरक्षित संचालन की जिम्मेदारी महिला लोको पायलट और गार्ड पर होगी जबकि यात्रियों के टिकट चेक करने के लिए भी महिला चेकिंग स्टॉफ लगाया जाएगा। 

जानिए 8 मार्च को क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यह पहला मौका होगा जब गुरुवार को पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर होगी। सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि ट्रेन 14210 लखनऊ प्रयाग इंटरसिटी को चलाने की जिम्मेदारी महिला लोको पायलट व महिला गार्ड को दी गई है।

महिला दिवस 2018: इस साल यह है महिला दिवस की थीम

गौरतलब है कि रेलवे में गैंगमैन से लेकर कंट्रोलर तक की जिम्मेदारी महिलाएं बखूबी निभा रही हैं। स्टेशन मास्टर, लोहे के भारी औजार लेकर पटरी मरम्मत का काम करने वाली महिला गैंगमैन, कुली और स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी भी महिलाएं संभाल रही हैं।

घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में आप क्या जानती हैं?यहां जाने विस्तार से

Int Women's Day: भारतीय महिलाओं की सुरक्षा के लिए ढाल बने ये कानून

इन 15 महिलाओं को सलाम: किसी ने दिलाया Gold तो किसी ने किया एवरेस्ट फतह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें