ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एतिहासिक इमारतों पर महिलाओं की फ्री एंट्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एतिहासिक इमारतों पर महिलाओं की फ्री एंट्री

दुनियाभर में आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को एतिहासिक इमारतों पर निशुल्क इंट्री दी गई। छोटा और...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एतिहासिक इमारतों पर महिलाओं की फ्री एंट्री
हिन्दुस्तान,लखनऊTue, 08 Mar 2022 01:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर में आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को एतिहासिक इमारतों पर निशुल्क इंट्री दी गई। छोटा और बड़ा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी में महिलाओं ने महिला दिवस मनाया। महिलाओं ने एतिहासिक इमारतों पर खूब मस्ती की। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी एतिहासिक धरोहरों का दीदार किया।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि मिशन शक्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को उपहार के तौर पर राजधानी के पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। महिला शक्ति के सम्मान में अपने प्रबन्धधीन ऐतिहासिक स्मारकों जैसे-बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें