ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदिवाली की रात लखनऊ में पत्‍नी और बेटी के सामने इंस्‍पेक्‍टर की गोली मारकर हत्‍या

दिवाली की रात लखनऊ में पत्‍नी और बेटी के सामने इंस्‍पेक्‍टर की गोली मारकर हत्‍या

दिवाली की देर रात करीब ढाई बजे पत्‍नी और बेटी संग रिश्‍तेदार के घर से लौटे इंस्‍पेक्‍टर सतीश कुमार सिंह को उनके घर के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया।

दिवाली की रात लखनऊ में पत्‍नी और बेटी के सामने इंस्‍पेक्‍टर की गोली मारकर हत्‍या
Ajay Singhलाइव हिंदुस्‍तान,लखनऊMon, 13 Nov 2023 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

Inspector Shot dead in Lucknow: राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात बदमाशों ने एक बड़ी दुस्‍साहिक वारदात को अंजाम दे दिया। यहां कृष्‍णानगर के मानस नगर में इंस्‍पेक्‍टर सतीश कुमार सिंह की उनकी पत्‍नी और दस साल की बेटी की आंंखों के सामने गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वारदात इंस्‍पेक्‍टर के घर के गेट पर हुई। सतीश, देर रात करीब ढाई बजे एक रिश्‍तेदार के घर से पत्‍नी और बेटी संग वापस घर लौटे थे। वे जैसे ही कार से उतरे उसी समय हमलावर ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग निकला। सतीश पीएसी में क्‍वार्टर मास्‍टर थे। वह प्रयागराज में तैनात थे। 

हमलावर हुडी पहन कर आया था। इंस्पेक्टर पर फायरिंग करने के बाद वह फरार हो गया। पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूक को सूचना दी। घटना की तफ्तीश में जुटी लखनऊ पुलिस के डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने मीडिया को बताया कि रविवार की देर रात करीब ढाई बजे के आसपास डायल-112 पर पुलिस को घटना सूचना मिली। सतीश कुमार सिंह को हमलावर ने उनके घर के ठीक बाहर गोली मारी। घटना के बाद सतीश कुमार सिंह को लोकबंधु हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। 

दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आए थे सतीश 

सतीश प्रयागराज में पीएसी की चौथी वाहिनी में तैनात थे। पुलिस केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश कर रही है। सतीश कुमार सिंह दीपावली की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। रविवार रात लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद वह पत्नी शोभा और बेटी के साथ एक रिश्तेदार के घर डिनर करने के लिए गए थे। देर रात पत्नी को पेट में दर्द होने लगा। जिसके चलते सतीश परिवार संग घर लौट आए। मकान के सामने पहुंच कर वह गाड़ी खड़ी कर गेट खोलने उतरे। तभी हमलावर अचानक से सामने आ गया। जिसने दो रांउड फायरिंग की। गोली सतीश के गले पर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

पटाखों के शोर में दब गई गोलियों की आवाज

दीपावली की रात होने के कारण पटाखे की आवाजें भी आ रही थीं। ऐसे में गोली चलने की आवाज आस-पास के लोग नहीं सुन पाए। पत्नी शोभा के शोर मचाने पर पता चला। डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने बताया कि सतीश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शुरुआती पड़ताल में दो गोली लगने की बात सामने आई है। पत्नी शोभा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें