ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुशीनगर: अपहरण के बाद मासूम बच्‍ची की हत्‍या, गला रेत कर खेत में फेंकी लाश 

कुशीनगर: अपहरण के बाद मासूम बच्‍ची की हत्‍या, गला रेत कर खेत में फेंकी लाश 

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में बच्‍ची का शव खेत से बरामद कर लिया। परिवारीजनों ने दुष्कर्म की भी...

कुशीनगर: अपहरण के बाद मासूम बच्‍ची की हत्‍या, गला रेत कर खेत में फेंकी लाश 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगर Sat, 28 Nov 2020 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में बच्‍ची का शव खेत से बरामद कर लिया। परिवारीजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस गांव के ही आरोपी की तलाश में गन्ने के खेत को घेर कर तलाशी अभियान चला रही है।

गुरवलिया बाजार के मठिया टोले की रहने वाली बच्‍ची अपने माता-पिता के साथ खेत में गंजी निकालने गयी थी। रात हो गई तो माता-पिता ने गंजी का बोरा साइकिल पर लाद कर बच्‍ची को घर ले चलने को कहा। बच्‍ची सड़क के रास्ते होकर निकली और माता-पिता खेत की मेंड़ पकड़ कर घर चले गए। रात आठ बजे तक बच्‍ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची के गायब होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। रात करीब 10 बजे उसकी लाश गांव के बाहर एक खेत में मिली।

बच्‍ची का गला रेता गया था। शरीर पर घाव के निशान थे और शव अर्धनग्न हाल में था। एसपी विनोद कुमार सिंह और  एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू करा दी। बच्ची के माता-पिता से बात करने के बाद बच्‍ची के खेत से घर आने के रास्ते का निरीक्षण किया गया। कई बार निरीक्षण और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सुबह पुलिस ने दो लोगों को उठा लिया। इन लोगों से पुलिस को उस आदमी का नाम पता चल गया, जिसने बच्ची को बीच रास्ते से उठा लिया था। वह काफी मनबढ़ है।

दिन में करीब 12 बजे पता चला कि वह गन्ने के खेत में घुसा था तो पुलिस ने तीन थानों की फोर्स बुला कर खेत को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्‍ची की हत्या के बाद गुमशुदगी के केस को हत्या और अपहरण के केस में तब्दील कर लिया गया है। पुलिस को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विनोद सिंह ने कहा कि यदि हैवानियत की बात सामने आती है तो अन्‍य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें