ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगाड़ी चलाने से लेकर रसोई चलाने तक महंगाई की मार, सीएनजी 2 और पीएनजी 3.30 रुपए महंगी

गाड़ी चलाने से लेकर रसोई चलाने तक महंगाई की मार, सीएनजी 2 और पीएनजी 3.30 रुपए महंगी

सीएनजी और पीएनजी गैस कंपनियों ने एक बार फिर आम लोगों को महंगाई की बड़ी चोट दी है। इससे राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सीएनजी और पीएनजी के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

गाड़ी चलाने से लेकर रसोई चलाने तक महंगाई की मार, सीएनजी 2 और पीएनजी 3.30 रुपए महंगी
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,लखनऊMon, 17 Oct 2022 09:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सीएनजी और पीएनजी गैस कंपनियों ने एक बार फिर आम लोगों को महंगाई की बड़ी चोट दी है। इससे राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सीएनजी और पीएनजी के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। रविवार को ग्रीन गैस ने सीएनजी में दो रुपए किलो और रसोई तक आने वाली घरेलू गैस पीएनजी पर  3.30 रुपए प्रति स्टैण्डर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) का इजाफा किया है। 

लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी 97 प्रति किलो हो गई है। अयोध्या में सीएनजी 98.45 रुपए किलो मिलेगी। 
 लखनऊ में पीएनजी के दाम 58.50 एससीएम पर पहुंच गए हैं। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई माह में सीएनजी 96.10 प्रति किलो और पीएनजी 56.20 प्रति एससीएम होकर सबसे उच्चतम रेटों का आंकड़ा पार किया था। 

ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ाई हैं। कम्पनी के एजीएम (विपणन) प्रवीण सिंह ने बताया कि गैस के खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़ाना पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें