ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआयरन लेडी इंदिरा गांधी का अलीगढ़ से था गहरा नाता, जानें क्यों था लगाव

आयरन लेडी इंदिरा गांधी का अलीगढ़ से था गहरा नाता, जानें क्यों था लगाव

भारत की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी का अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। अलीगढ़ में वे कई बार जनसभा और अन्य समारोह में शिरकत करने आईं थीं। 1974 में पहले बार आयरन लेडी का आगमन अलीगढ़ जिले में हुआ था। वे...

आयरन लेडी इंदिरा गांधी का अलीगढ़ से था गहरा नाता, जानें क्यों था लगाव
अलीगढ़ | कार्यालय संवाददाताMon, 19 Nov 2018 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी का अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। अलीगढ़ में वे कई बार जनसभा और अन्य समारोह में शिरकत करने आईं थीं। 1974 में पहले बार आयरन लेडी का आगमन अलीगढ़ जिले में हुआ था। वे अलीगढ़ में चार बार आईं और आमजन पर अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ गईं। 

इंदिरा गांधी का जिले से अटूट नाता रहा है। चुनावी जनसभा, उद्घाटन समारोह और अन्य चुनावी बैठकों को संबोधित करने जिले में आईं थीं। इंदिरा गांधी पहली बार 1974 में अलीगढ़ आईं थीं। उस समय इंदिरा ने अलीगढ़ में कासिमपुर पावर हाउस और साथा चीनी मिल का उद्घाटन किया था। 1977 में कांग्रेस नेता अशोक चौहान ने नुमाइश मैदान में चुनावी सभा आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया था। चुनावी जनसभा के बाद अलीगढ़ उनका आगमन 1978 में कांग्रेस नेता अहमद लूत खां की बेटी की शादी समारोह में हुआ था। 

ट्रेन से उनको दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन लेट हो गई थी वह सड़क मार्ग से दिल्ली गईं थीं। 1977 में पिसावा कुवंर देवेंद्र पाल सिंह द्वारा आयोजित कराई गई चुनावी सभा में भी इंदिरा गांधी ने हिस्सा लिया लिया था और जनमानस को संबोधित किया था। 1980 इंदिरा गांधी का अलीगढ़ में आखिरी दौरा था। इसके बाद वह अलीगढ़ नहीं आईं। 

पूर्व विधायक और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि यह बात है 1974 की जब हम अवर लेडी फातिमा में पढ़ते थे। तब वह अलीगढ़ आईं थी। वह दोदपुर क्षेत्र में होते हुए खुली कार में बैठकर गुजरी थीं। तब स्कूली बच्चों में हम भी शामिल थे। तब सड़क के किनारे लाइन लगवाकर खड़ा किया गया था। कागज की झंडियां फहराईं गई थीं और इंदिरा जी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया था। आयरन लेडी के समय में भारत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहा है। देश को तमाम ख्याति उन्होंने ही दिलवाई हैं।

1983 में पूर्व सांसद ने की थी मुलाकात : सिंह
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी ऐसे ही नहीं कहा जाता है। उनके भीतर भारत को प्रसिद्धि दिलाना व विकास के पथ पर ले जाने का विजन था। भारत की ऐसी महिला थीं जो हमेशा से आर्थिक व मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देती थीं। बताया कि 1983 में कांग्रेस का यूथ जिलाध्यक्ष रहते हुए दिल्ली में इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात हुई थी। कहा कि ननौरा पावर प्लांट समेत वेस्ट यूपी में जितने भी बड़े प्रोजेक्ट जनता के बीच में चल रहे हैं वह सब उनकी देन हैं।

1974 में बच्चों ने किया था अभिवादन : बसंल
पूर्व विधायक व कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि यह बात है 1974 की जब हम अवर लेडी फातिमा में पढ़ते थे। तब वह अलीगढ़ आईं थी। वह दोदपुर क्षेत्र में होते हुए खुली कार में बैठकर गुजरी थीं। तब स्कूली बच्चों में हम भी शामिल थे। तब सड़क के किनारे लाइन लगवाकर खड़ा किया गया था। कागज की झंडियां फहराईं गई थीं और इंदिरा जी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया था। आयरन लेडी के समय में भारत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहा है। देश को तमाम ख्याति उन्होंने ही दिलवाई हैं।

अलीगढ़ से लगाव :

* कासिमपुर पावर हाउस और साथा चीन मिल का किया था उद्घाटन।

* 1977 में कांग्रेस नेता अशोक चौहान के समर्थन में की थी रैली।

* 1978 में कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अहमद खां की बेटी के शादी समारोह में भी हुईं थीं शरीक।

PM मोदी ने किया इंदिरा गांधी को याद, राहुल-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें