ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहोली डांस के नाम पर हनी ट्रैप, कानपुर और रायबरेली के 3 कारोबारी इस तरह बन गए शिकार

होली डांस के नाम पर हनी ट्रैप, कानपुर और रायबरेली के 3 कारोबारी इस तरह बन गए शिकार

होली के नाम पर हनी ट्रैप बिछाने वाले साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर के दो और रायबरेली के एक करोबारी को शिकार बनाया गया है। होली डांस और मस्ती के नाम पर कारोबारियों का अश्लील डांस देखते...

होली डांस के नाम पर हनी ट्रैप, कानपुर और रायबरेली के 3 कारोबारी इस तरह बन गए शिकार
कानपुर वरिष्ठ संवाददाता Mon, 15 Mar 2021 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

होली के नाम पर हनी ट्रैप बिछाने वाले साइबर फ्रॉड भी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर के दो और रायबरेली के एक करोबारी को शिकार बनाया गया है। होली डांस और मस्ती के नाम पर कारोबारियों का अश्लील डांस देखते वीडियो बना लिया गया। अब उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि पैसे न मिलने पर उनका अश्लील डांस देखते वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

शहर के दो कपड़ा कारोबारी और रायबरेली का एक हार्डवेयर कारोबारी होली हनी ट्रैप में फंसे हैं। आईजी से शिकायत पर जांच के लिए सर्विलांस और साइबर टीम को लगाया गया है। तीनों घटनाएं बीते 15 दिनों के अंतराल में हुई हैं। तरीका एक ही है। 

ऐसे फंसाए गए कारोबारी
तीनों कारोबारियों के पास व्हाट्सएप पर होली डांस के लिए एक रिक्वेस्ट आई। इसके साथ एक लिंक शेयर किया गया। उस पर कारोबारियों ने क्लिक किया तो एक लड़की अश्लील होली डांस करती दिखी। वह बीच-बीच में वीडियो कॉल पर बात करते हुए कारोबारियों से भी कुछ अश्लील हरकतें करा ले गई। इसका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। इस बात की जानकारी कारोबारियों को नहीं थी।

रिकॉर्डिंग भेज धमकाया
अगले दिन कारोबारियों के व्हाट्सएप पर वीडियो आया। इसमें डांस देखते कारोबारी और उस दौरान की हरकतें रिकॉर्ड थीं। साथ ही मैसेज आया। इसमें एक नम्बर दिया गया था। उस पर 40 हजार रुपए पेटीएम से भेजने को कहा गया। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं जमा कराए गए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार होली डांस के जरिए अश्लीलता फैलाने की शिकायतें मिली हैं। सर्विलांस और साइबर टीम को आरोपितों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें