ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविवाहिता को फोन देने पहुंचे प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ा, घर के दरवाजे पर प्रेमी-प्रेमिका को बेरहमी से काटा

विवाहिता को फोन देने पहुंचे प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ा, घर के दरवाजे पर प्रेमी-प्रेमिका को बेरहमी से काटा

यूपी के आगरा में दिन दहाड़े बहू और उसके प्रेमी की ससुराल वालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। ससुराल वाले पहले से फिल्डिंग लगाए बैठे थे। जैसे प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसे पकड़ लिया और काट डाला।

विवाहिता को फोन देने पहुंचे प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ा, घर के दरवाजे पर प्रेमी-प्रेमिका को बेरहमी से काटा
आगरा। प्रमुख संवाददाताFri, 27 May 2022 08:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के आगरा में दिनदहाड़े ससुराल वालों ने विवाहिता और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले दोनों को डंडो से पीटा, फिर बांके से काट डाला। दोहरे हत्याकांड के बाद ससुर और देवर खुद थाने पहुंच गए। शहर में दिन दहाड़े हुई हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने पति को घर से गिरफ्तार किया।

मामला शहर के ब्रह्मपुरी इलाके का है। डूंडीपुरा (इरातदनगर) निवासी पूजा (28) की शादी ब्रह्मपुरी निवासी मदन सिंह सिसौदिया के बड़े बेटे गौरव सिसौदिया से हुई थी। गौरव अपने भाई अभिषेक और कृष्णा के साथ चांदी की पाजेब बनाने का काम करता है। घर के पास ही गौरव का रिश्ते का मौसेरा भाई शिवम सिसौदिया (21) पुत्र हरवीर सिंह सिसौदिया रहता है। शिवम फोन करके पूजा को मोबाइल देने आया था। पूजा पहले से रैलिंग के पास खड़ी थी।

जैसे ही शिवम आया देवर अभिषेक, ससुर मदन सिंह और पति गौरव ने उसे घेर लिया और डंडों से बेरहमी से पीटा। वह जान बचाकर भागा लेकिन गली के मोड़ पर उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपितों ने बांके से उसकी गर्दन काट दी। शरीर पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार किए। ससुरालीजनों ने पूजा को भी जिंदा नहीं छोड़ा। उसे भी घर के दरवाजे पर बेरहमी से काट दिया। मदन सिंह और अभिषेक हत्याकांड के बाद खुद थाने पहुंचे।

पुलिस को बताया कि बहू और उसके प्रेमी को काट दिया है। लाशें घर के बाहर पड़ी हैं। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। सूचना पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। दोनों शव गली में पड़े थे। भीड़ जुटी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। आरोपित पति गौरव घर पर ही मिल गया। उसे गिरफ्तार किया। थाने भेजा। गौरव के कपड़े और हाथ खून से रंगे हुए थे। हत्या की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें