ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा : मेरठ में छह राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज

 कांवड़ यात्रा : मेरठ में छह राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज

आगामी 28 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में आज छह राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस अंतरराज्यीय बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कांवड़ यात्रा और इसकी सुरक्षा पर मंथन करेंगे। उप्र...

 कांवड़ यात्रा : मेरठ में छह राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज
मेरठ, कार्यालय संवाददाताFri, 20 Jul 2018 08:53 AM
ऐप पर पढ़ें

आगामी 28 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में आज छह राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस अंतरराज्यीय बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कांवड़ यात्रा और इसकी सुरक्षा पर मंथन करेंगे। उप्र के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह तैयारियों पर मुहर लगाएंगे।


शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रमुख सचिव और डीजीपी स्टेट प्लेन से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से वे कार से सीधे कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे और 11 बजे से बैठक लेंगे। बैठक में हरियाणा के डीजी,  उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था और गढ़वाल डीआईजी, राजस्थान से भरतपुर आईजी, हिमाचल प्रदेश के डीजी, दिल्ली से ईस्टर्न और नॉर्थ ईस्ट डीसीपी आएंगे। यूपी से मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसएसपी को बुलाया गया है। छह राज्यों के अफसर कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों की रिपोर्ट साझा करेंगे। बैठक में मेरठ जोन एडीजी प्रशांत कुमार यूपी के सीमा क्षेत्र मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद तक दिल्ली-दून हाईवे पर होने वाले ट्रैफिक डायवर्जन का प्रजेंटेशन देंगे। 

इस बार कांवड़ यात्रा में कितना फोर्स लगाया गया है, इसकी जानकारी खुद डीजीपी द्वारा दी जाएगी। छह राज्यों को कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में किस तरह का सहयोग देना है, इस पर चर्चा होगी। दोपहर एक बजे बैठक समाप्त होने के बाद प्रमुख सचिव और डीजीपी मीडिया से मुखातिब होंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें