ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगांव में बढ़ी चोरियां तो ग्राम प्रधान ने पुलिस के बजाय इस तकनीक का लिया सहारा, अब घर पर बैठकर पूरे गांव की करते हैं निगरानी

गांव में बढ़ी चोरियां तो ग्राम प्रधान ने पुलिस के बजाय इस तकनीक का लिया सहारा, अब घर पर बैठकर पूरे गांव की करते हैं निगरानी

शहर से सटे बिथरी ब्लॉक के फरीदापुर इनायत खां गांव में चोरी-डकैती के मामले बढ़े तो प्रधान ने पुलिस-प्रशासन की बजाय तकनीकी का सहारा लिया है। प्रधान ने गांव के रास्तों पर 42 सीसीटीवी लगवाएं हैं। सीसीटीवी...

गांव में बढ़ी चोरियां तो ग्राम प्रधान ने पुलिस के बजाय इस तकनीक का लिया सहारा, अब घर पर बैठकर पूरे गांव की करते हैं निगरानी
आमोद कौशिक,बरेलीSat, 17 Oct 2020 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे बिथरी ब्लॉक के फरीदापुर इनायत खां गांव में चोरी-डकैती के मामले बढ़े तो प्रधान ने पुलिस-प्रशासन की बजाय तकनीकी का सहारा लिया है। प्रधान ने गांव के रास्तों पर 42 सीसीटीवी लगवाएं हैं। सीसीटीवी लगाने के लिए प्रधान ने सरकारी रकम का इस्तेमाल नहीं किया। प्रधान कमलेश पटेल ने 4.50 लाख की रकम अपने पास से सीसीटीवी प्रोजेक्ट पर खर्च की है। प्रधान ने मॉनीटरिंग के लिए अपने घर के अंदर कंट्रोल रूम बनाया है। 

फरीदापुर इनायत खां गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के मामले में भी बरेली के दूसरे गांवों से काफी आगे है। रूर्बन मिशन प्रोजेक्ट की शुरूआत भी फरीदापुर इनायत खां गांव से ही हुई। कोरोना संक्रमण काल में गांव में चोरी के मामले बढ़ गए। कई घरों में चोरियां हो गईं। कई किसानों के जानवरों को भी चोर ले गए। स्कूल और रूर्बन मिशन की कैंटीन को चोरों ने निशाना बनाया। दो महीने से एक दर्जन से अधिक चोरी हो गईं। रात में घरों में कुछ किसानों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के ज्यादातर मामलों में हाथ खाली हैं। ग्राम प्रधान ने खुद ही चोरी और दूसरे क्राइम पर नियंत्रण करने के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया। गांव में एंट्री के साथ ही व्यक्ति सीसीटीवी की जद में आ जाता है। गांव के ज्यादा स्ट्रीट लाइट के पोल पर सीसीटीवी को लगाया गया है। 

शराब और जुआ कम हो गया 
सीसीटीवी लगने से शराब और जुए पर भी गांव में लगाम लगी है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने शराब पीनी बंद कर दी है। जुआ खेल कम कर दिया। 

झूठों मुकदमों दर्ज होने बंद हुए 
सीसीटीवी लगने के बाद गांव में झूठे मुकदमें दर्ज होने बंद हो गए। लड़ाई के दौरान अक्सर गांव वालों एक दूसरे पर अवैध असलाह से हमले के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा देते हैं। अब सीसीटीवी में सच्चाई कैद हो रही है। 

गांव में अपराध के मामले बढ़ रहे थे। मैंने गांववालों की जान-माल की सुरक्षा के लिए 42 सीसीटीवी लगवाए हैं। मैं रात को एक बजे तक कंट्रोल रूम में बैठकर मॉनीटरिंग करता हूं। सीसीटीवी लगने से अपराध कम हुआ है। मैंने इस प्रोजेक्ट में अपनी व्यक्तिगत रकम का इस्तेमाल किया है।
कमलेश पटेल, प्रधान फरीदापुर इनायत खां
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें