ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअर्थव्यवस्था नहीं सुधरी तो बैंक भी तबाह हो जाएंगे : अखिलेश 

अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी तो बैंक भी तबाह हो जाएंगे : अखिलेश 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि विकास के काम रोकने वाली बीजेपी सरकार की पोल खोलेंगे। केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए...

अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी तो बैंक भी तबाह हो जाएंगे : अखिलेश 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 31 Oct 2017 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि विकास के काम रोकने वाली बीजेपी सरकार की पोल खोलेंगे। केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि एक-दो फीसदी काला धन लाने के लिए पूरी अर्थव्यवस्था तबाह कर दी गई। अगर सुधार नहीं हुआ तो नौकरी और रोजगार तो दूर बैंक भी बर्बाद हो जाएंगे।   
सपा मुखिया अखिलेश यादव सरदार पटेल की जयंती पर पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि सत्ता में आने पर सरदार पटेल के नाम पर बड़ा काम करेंगे। उन्होंने गुजरात में  लगने वाली सरदार पटेल की बड़ी मूर्ति को ध्यान बंटाने की कोशिश करार दिया। अखिलेश ने कहा, हमसे छीनने के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष का पद पटेल समाज को मिला। 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग जो झूठ बोलते हैं उस पर लोग भरोसा कैसे कर लेते हैं? अब तो हर बात सामने है। उत्तर प्रदेश के लिए केंद्र ने क्या किया? अखिलेश ने कहा कि हम भरोसा देते हैं कि अगली सरकार हमारी ही बनेगी। बीजेपी कभी हमसे ज्यादा काम नहीं कर सकती। सबका सहयोग मिला तो बड़ी से बड़ी ताकतों से हम लड़ने को तैयार हैं। विकास रोकने वाली बीजेपी सरकार की जनता में पोल खोलने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा, एक्सप्रेस वे केवल चलने का रोड नहीं है। इसके किनारे हम किसानों की चार बड़ी मंडियां बनाने जा रहे थे। उन्होंने कहा, नोट की कोई ऐसी सिरीज़ आनी चाहिए, जिसमें आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों की फोटो छपे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें