ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशअपना लगाया प्लांट ही नहीं चला पा रही है तो दूसरों को क्या कहें? अखिलेश का भाजपा सरकार पर प्रहार

अपना लगाया प्लांट ही नहीं चला पा रही है तो दूसरों को क्या कहें? अखिलेश का भाजपा सरकार पर प्रहार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने झूठ के ताने बाने से लोगों को भ्रमित करने की चाहे जितनी कोशिशें कर लें अब जनता के बीच उसकी कलई खुल चुकी है।

अपना लगाया प्लांट ही नहीं चला पा रही है तो दूसरों को क्या कहें? अखिलेश का भाजपा सरकार पर प्रहार
Dinesh Rathourविशेष संवाददाता,लखनऊ Thu, 19 Jan 2023 06:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने झूठ के ताने बाने से लोगों को भ्रमित करने की चाहे जितनी कोशिशें कर लें अब जनता के बीच उसकी कलई खुल चुकी है। छह साल से भाजपा सरकार में छुपाई गई भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलने लगी है। सपा प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि अरबों के निवेश का दावा करने वाली यूपी की भाजपा सरकार ‘काऊ मिल्क प्लांट‘ का बजट तक नहीं दे पा रही है, जिससे डेयरी संचालक और पशुपालकों का लाखों का भुगतान अटका है। ऐसे में कौन ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस‘ के दावों को सच मानेगा।

सरकार अपना लगाया प्लांट ही नहीं चला पा रही है तो दूसरों को क्या कहे? उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला तो सड़कों पर गड्ढे भरने के मामले में हुआ है। प्रतापगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर झाडू लगाते ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। कोडरा-भादूपुर से बहुचरा मार्ग बनते ही उखड़ने के साथ ही इस मार्ग पर बने पुल की दीवारों में भी दरारें उभर आई हैं। सड़कों के गड्ढ़ों में मिट्टी भरकर बस औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। पूरे प्रदेश में यही हाल है।

कन्नौज में इत्र पार्क बनाने का समाजवादी सरकार के समय प्रस्ताव था। भाजपा सरकार के 6 साल में भी यह क्यों नहीं शुरू हो पाया? कन्नौज में अब गोबर पार्क बनाने की भाजपाई साजिश हो रही है। इत्र पार्क को समाजवादी सरकार में 257 करोड़ की लागत से 100 एकड़ क्षेत्रफल में बनाने की योजना बनी थी। अब इसे 50 एकड़ क्षेत्रफल में 100 करोड़ की लागत से ही बनाना तय किया गया है। भाजपा सरकार को वास्तव में विकास से कुछ लेना देना नहीं है। वह विकास के नाम पर विनाश के बीज बोने में ही दिलचस्पी रखती है। जनता जान गई है कि भाजपा के रहते उसकी दशा सुधरने वाली नहीं है। 

पढ़े UP Nikay chunav News यूपी निकाय चुनाव की लेटेस्ट न्यूज के अलावा UP Nagar Palika chunav और Nagar Nigam election News.