ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदूसरी जगह तय हुई प्रेमी की शादी तो महिला सिपाही ने खा लिया जहर 

दूसरी जगह तय हुई प्रेमी की शादी तो महिला सिपाही ने खा लिया जहर 

यूपी के महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में यौन शोषण की शिकार एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक...

दूसरी जगह तय हुई प्रेमी की शादी तो महिला सिपाही ने खा लिया जहर 
Dinesh Rathourमहोबा। वार्ता।Wed, 02 Feb 2022 02:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में यौन शोषण की शिकार एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बुधवार को बताया कि महिला सिपाही और उसके साथ थाने में तैनात पुलिस कर्मी में शुरुआत में दोस्ताना संबंध थे। इस बीच दोनों के बीच शादी कर लेने को सहमति बन गई। फिर वह दोनों साथ-साथ रहने लगे थे।

उधर इस बात से अनजान पुलिस कर्मी के परिजनों ने उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर महिला सिपाही ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सघन उपचार के उपरांत उसकी हालत में सुधार हुआ है। डाक्टरों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सिपाही की तलाश की जा रही है। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े