ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दू का घर जलेगा तो मुसलमान का घर कैसे सुरक्षित रहेगा, सीएम योगी बोले-हमने प्रदेश को दंगा मुक्त किया

हिन्दू का घर जलेगा तो मुसलमान का घर कैसे सुरक्षित रहेगा, सीएम योगी बोले-हमने प्रदेश को दंगा मुक्त किया

सीएम योगी ने कहा कि जब दंगे होते हैं तो हर मजहब और पंथ के लोग प्रभावित होते हैं। अगर हिन्दू का घर जलेगा तो मुसलमान का घर सुरक्षित थोड़े ही रहेगा। हिन्दू सुरक्षित रहेगा तो मुसलमान भी सुरक्षित रहेगा।...

हिन्दू का घर जलेगा तो मुसलमान का घर कैसे सुरक्षित रहेगा, सीएम योगी बोले-हमने प्रदेश को दंगा मुक्त किया
लखनऊ लाइव हिन्दुस्तानSun, 09 Jan 2022 09:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सीएम योगी ने कहा कि जब दंगे होते हैं तो हर मजहब और पंथ के लोग प्रभावित होते हैं। अगर हिन्दू का घर जलेगा तो मुसलमान का घर सुरक्षित थोड़े ही रहेगा। हिन्दू सुरक्षित रहेगा तो मुसलमान भी सुरक्षित रहेगा। हिन्दू का घर सुरक्षित होगा तो मुस्लिम का घर भी सुरक्षित रहेगा। हमने पांच साल में कोई दंगा नहीं होने दिया। 

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 1990 में कांग्रेस विरोधी लहर में विभिन्न दलों को सत्ता मिली। उस समय रामभक्तों पर गोली चलाने का पाप समाजवादी पार्टी ने किया। 1990 में ही नहीं बाद में भी जब-जब समाजवादी पार्टी को मौका मिला कोई व्यक्ति खुद को सुरक्षित नहीं पाता था। सपा सरकार में दंगों की आग में प्रदेश जल रहा था। आज हम कह सकते हैं कि हमने प्रदेश को दंगा मुक्त किया है।

अयोध्या-काशी के बाद मथुरा के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि अपने अतीत के गौरव का पुनर्स्थापना का एक अभियान चलाया जा रहा है। हम भारत और भारतीयता पर गौरव की अनभूति कर सकें, उसका यह एक हिस्सा है। हम मथुरा भी बनाएंगे। कहा कि जिसमें दम होगा वहीं मथुरा बनाएगा। सीएम योगी ने कहा कि जो बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आज अयोध्या का चक्कर काट रहे हैं। 

योगी ने कहा कि जो लोग बोलते थे कि फैसला आएगा तो खून की नदियां बहेंगी। उन लोगों ने देखा कि हमने कैसा भव्य राममंदिर बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है। राष्ट्रवाद हमारा एजेंडा है।राममंदिर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा है। विश्वनाथ का धाम और कुंभ भी उसी का हिस्सा है। पावन भूमि को दिव्य और भव्य बनाना हमारे राष्ट्रवाद का हिस्सा है। 

सपने में कृष्ण पर अखिलेश पर पलटवार

सीएम योगी ने सपने में कृष्ण आने के अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार भी किया। बताया कि कृष्ण ने अखिलेश से सपने में क्या का होगा। सीएम योगी ने कहा कि अगर उनके सपने में कृष्ण आए होंगे तो कहा होगा कि बेटा अब तू गया काम से, तीन सीट ही तुम्हारे पल्ले आएंगी। बाकि 400 भाजपा को मिल रही हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि जिनका भगवान राम और कृष्ण पर विश्वास ही नहीं था वो आज किस मुंह से राम और कृष्ण का नाम ले रहे हैं। कांग्रेस ने रामसेतु को लेकर जब कहा था कि राम मिथक हैं। उस समय समाजवादी पार्टी कांग्रेस को समर्थन दे रही थी।

योगी ने कहा कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा तो राम और कृष्ण की शरण में जाने को लालायित हैं। लेकिन भगवान भी देखते हैं कि सच्चा भक्त कौन है। सीएम योगी ने कहा कि हमें दायित्व मिला तो रामभक्तों के लिए काम किया, उन्हें मौका मिला तो रामभक्तों पर गोली चलवाई। चार सौ सीट किधर आनी है, यह जनता तय कर चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें