ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP : लॉकडाउन के चलते हरियाणा के रेवाड़ी में फंसा शौहर, बरेली में डिलीवरी पेन से कराह रही बीवी

UP : लॉकडाउन के चलते हरियाणा के रेवाड़ी में फंसा शौहर, बरेली में डिलीवरी पेन से कराह रही बीवी

रोजगार की तलाश में हरियाणा के रेवाड़ी गया मजदूर लाक डाउन में फंस गया है। उसने वहां से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन कफ्र्यू जैसे हालात होने की वजह से वह नहीं आ पाया। हजियापुर उसके घर में बीवी डिलीवरी...

UP : लॉकडाउन के चलते हरियाणा के रेवाड़ी में फंसा शौहर, बरेली में डिलीवरी पेन से कराह रही बीवी
बरेली। वरिष्ठ संवाददाताSat, 28 Mar 2020 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजगार की तलाश में हरियाणा के रेवाड़ी गया मजदूर लाक डाउन में फंस गया है। उसने वहां से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन कफ्र्यू जैसे हालात होने की वजह से वह नहीं आ पाया। हजियापुर उसके घर में बीवी डिलीवरी पेन से परेशान है। उसे अस्पताल ले जाने वाला भी कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें : बरेली की तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रखा रणविजय खान, कल नोएडा के डीसीपी ने की थी मदद 

तीन अप्रैल को उसकी डिलीवरी की डेट है। परेशान महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। तमन्ना अली खान की मदद के बारे में जानने के बाद महिला को भी अपनी मदद की उम्मीद जगी है। उसने एसएसपी से पति को हरियाणा से बरेली बुलवाने की गुहार लगाई है।बारादरी में हजियापुर चुंगी के पास रहने वाली नेहा नाजरीन की शादी 2018 में सैयद वसीम अली के साथ हुई थी। नेहा का मायका पीलीभीत जिले के इस्लामनगर मोहल्ले में है।

 

वसीम हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करते हैं। उन्हें वहां दस हजार रुपये महीने वेतन मिलता है। वहां किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है। उनका पहला बच्चा है। घर में ख्याल रखने वाला कोई नहीं है। सास और ससुर की मौत हो चुकी है। देवर और देवरानी अलग पीरबहोड़ा में रहते हैं। घर में उनकी एक ननद है।

ननद दिव्यांग है। इस वजह से नेहा को अस्पताल ले जाना वाला कोई नहीं है। पिछले कई दिनों से वह दर्द से कराह रहीं हैं। परेशान और बदहवास हालत में उन्होंने अपना एक वीडियो बनाया। उसमें उन्होंने अपनी समस्या और हालात का दर्द बयां किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से हरियाणा में फंसे उनके पति को बरेली लाने की गुहार की है। नेहा को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से उम्मीद है कि जल्द ही शौहर उनके पास होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें