ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदिवाली की रात पूजा की तैयारी कर रही पत्‍नी को पति ने मारी गोली, शक में की हत्‍या  

दिवाली की रात पूजा की तैयारी कर रही पत्‍नी को पति ने मारी गोली, शक में की हत्‍या  

Husband killed Wife: शक की आग में झुलस रहे एक पति ने दिवाली की रात बुलंदशहर में ऐसा खूनी खेल खेला कि इलाके में सनसनी फैल गई। देर रात घर लौटै इस शख्‍स ने पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

दिवाली की रात पूजा की तैयारी कर रही पत्‍नी को पति ने मारी गोली, शक में की हत्‍या  
Ajay Singhहिंदुस्‍तान,बुलंदशहरMon, 13 Nov 2023 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

Husband Killed Wife: शक की आग में झुलस रहे एक पति ने दिवाली की रात बुलंदशहर में ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देर रात घर लौटै इस शख्‍स ने लाइसेंसी राइफल से पत्‍नी के सीने में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति के हाथों मारे जाते वक्‍त सुशील (उम्र 50 वर्ष) परिवार की खुशहाली के लिए दीपावली पूजा की तैयारी कर रही थीं। 

घटना, बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्‍ले की है। पड़ोसियों का कहना है कि पति अपनी पत्‍नी पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्‍सर झगड़ा होता रहता था। दीपावली की रात जाने क्‍या हुआ कि पति बेहद गुस्‍से में आ गया। उसने पूजा की तैयारी कर रही पत्‍नी को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को घटनास्‍थल से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्‍या में इस्‍तेमाल लाइसेंसी राइफल को भी बरामद कर लिया। 

शराब के पैसों को लेकर झगड़े में हत्‍या 
वहीं, बुलंदशहर में ही एक अन्‍य वारदात में कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के रहने वाले बंटी नामक शख्‍स को गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। बंटी दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। दीपावली पर वह अपने गांव आया हुआ था। रविवार देर शाम गांव में ही उसका एक व्यक्ति से शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।

लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं जा सका है। एसपी सिटी, आईपीएस सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस को गहन जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें