कितने एम्स बनाए और कितने शहर बने स्मार्ट सिटी? MLC चुनाव के बीच अखिलेश ने यूपी सरकार से पूछी उपलब्धियां
यूपी विधान परिषद चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर फिर एक बार हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जातिगत जनगणना से भाग रही है।

यूपी विधान परिषद चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर फिर एक बार हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जातिगत जनगणना से भाग रही है। अखिलेश ने पूछा, बिना जातिगण जनगणना के क्या सामाजिक न्याय संभव है। अखिलेश यादव दो एमएलसी सीटों के उपचुनाव में वोट डालने के बाद विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, भाजपा निजीकरण कर रही है, लेटरल एंट्री के जरिए नौकरियां दे रही है। वे जातिगत जनगणना करने से भाग रही है। क्या जातिगत जनगणना के बिना सामाजिक न्याय संभव है?
बीजेपी इन सवालों से भाग रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने यूपी सरकार से उसकी उपलब्धियां पूछी। अखिलेश यादव ने पूछा, सरकार की क्या उपलब्धियां हैं? उसने राज्य में कितने एम्स बनाए हैं? कितने शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया गया है? पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, ऐसा क्यों किया जा रहा है? उत्तर प्रदेश को नहीं मिल रहा पैसा? केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश का बिजली कोटा भी नहीं बढ़ाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विश्वविद्यालयों में अपने कार्यकर्ताओं की भर्ती कर रही है, लोगों से रोजगार के अवसर छीन रही है। वे दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीन रहे हैं। वे उन्हें संविधान में मिले अधिकार से वंचित करना चाहते हैं। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि एमएलसी उपचुनाव और उनके साथ हुई बैठकों के लिए उनकी पार्टी के कई विधायकों से संपर्क किया गया था।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का पर्दाफाश होना चाहिए।
