ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआरक्षण पाने वाले तय करें कब तक चाहिए लाभ : संघ

आरक्षण पाने वाले तय करें कब तक चाहिए लाभ : संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा है कि संघ आरक्षण का विरोधी नहीं है। संघ का मानना है कि जिन्हें आज आरक्षण मिल रहा है, उन्हें ही यह तय करना है कि उनको कब तक यहां आरक्षण...

आरक्षण पाने वाले तय करें कब तक चाहिए लाभ : संघ
इलाहाबाद, वरिष्ठ संवाददाताSun, 21 Oct 2018 05:20 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा है कि संघ आरक्षण का विरोधी नहीं है। संघ का मानना है कि जिन्हें आज आरक्षण मिल रहा है, उन्हें ही यह तय करना है कि उनको कब तक यहां आरक्षण चाहिए। जिस दिन आरक्षण का लाभ पाने वाले लोग कहेंगे कि आरक्षण समाप्त होना चाहिए, उस दिन आरक्षण समाप्त हो जाएगा।

संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी पर शुक्रवार को परेड मैदान में आयोजित संघ समागम समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारी ने देशवासियों का आह्वान किया कि वे वर्ग संघर्ष एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों से सावधान रहें। ऐसे लोग शिक्षक, अधिवक्ता, डॉक्टर, किसान के रूप में भी समाज में छिपे हैं। ऐसे लोग देशद्रोही कार्यों में लिप्त लोगों की मदद और उग्रवादियों की न्यायालय में सहायता करते हैं।

विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

भारत के बंटवारे की मांग करने वाले देशद्रोही

कहा कि जवानों की हत्या करने वाला और भारत माता को बांटने की मांग करने वाला देशद्रोही है। ऐसे तत्व संघ का विरोध करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि संघ बढ़ेगा तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रवादी तथा संघ के प्रयास से पूर्वोत्तर भारत में बढ़ती उग्रवादी घटनाओं में तेजी से गिरावट आई है। पहले पूर्वोत्तर में 80-90 उग्रवादी संगठन सक्रिय थे, जो अब लगभग शांत हो गए हैं तथा राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। 

पुस्तक पढ़कर संघ को नहीं समझ सकते

कहा कि पुस्तक पढ़कर संघ को नहीं समझा जा सकता। उसके लिए शाखा आना पड़ेगा। प्रारंभ में उन्होंने शस्त्र पूजन किया, जिसमें प्रांत संघचालक डॉ. विश्वनाथ लाल निगम और विभाग संघचालक डॉ. राणाकृष्ण पाल उनके साथ रहे। उन्होंने संघ की पाक्षिक जागरण पत्रिका 'चेतना प्रवाह' के 'जल संरक्षण विशेषांक' का भी विमोचन किया। 

दलितों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में आजम खां की 22 को कोर्ट में पेशी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें