यूपी में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड मौत, बढ़ते संक्रमण के बीच चार जिलों पर गृहमंत्री अमित शाह की विशेष नजर 

हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 591 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 30 मौतें भी बुधवार को हुई हैं। अब तक प्रदेश में कुल 465 मौत हो चुकी हैं।...

home minister amit shah coronavirus meeting with meerut ghaziabad gautam buddha nagar noida baghpat

यूपी में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 591 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 30 मौतें भी बुधवार को हुई हैं। अब तक प्रदेश में कुल 465 मौत हो चुकी हैं। वहीं मेरठ सहित मंडल के चार जिलों में कोरोना के विकट हो रहे हालात का मामला अब केन्द्र सरकार तक पहुंच गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) को मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत के डीएम, एसएसपी, कमिश्नर, प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग को लेकर देर रात तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैराथन बैठक चलती रही। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेरठ की स्थिति पर चिंता जताई है। 

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद और अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि आशा वर्कर ने 17 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग की है।  पिछले 24 घंटों में 1485 श्रमिकों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूने लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि पूल टेस्टिंग के तहत 5-5 नमूने वाले 1373 पूल टेस्ट किए गए। इनमें से 213 पूल पॉजिटिव पाए गए। 10-10 नमूने वाले 73 पूल टेस्ट किए गए। इनमें से 16 पॉजिटिव पाए गए। 

केंद्र की नजर  :

मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत सहित दिल्ली और एनसीआर के जिलों में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ने, मरीजों की मौत को लेकर अब केन्द्र सरकार ने कार्रवाई की कमान थाम ली है। 

इन विषयों की गृह मंत्री करेंगे समीक्षा
- कोरोना के सैंपल, जांच, इलाज और प्राइवेट लैब में जांच का रेट
- कैंटेनमेंट जोन में सर्विलांस की स्थिति, संपर्कों की जांच
- होम क्वारंटाइन प्रोटोकॉल, उसके बाद की कार्रवाई
- हॉस्पिटल मैनेजमेंट-बेड की उपलब्धता, कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था
- मृतकों के शव की उचित व्यवस्था
- गैरसरकारी संगठनों की भूमिका
- जिलों में एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था
- अन्य विषय। 

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।