ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दरिंदगी के खिलाफ लड़कियों को बल दे रहीं कन्नौज की सुनीत

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दरिंदगी के खिलाफ लड़कियों को बल दे रहीं कन्नौज की सुनीत

कम उम्र की बच्चियों के साथ दरिदंगी, छेड़छाड़ जैसी वारदातें कन्नौज की सुनीत को बैचेन करती थीं। क्या करें, मन मसोसती रहीं मगर एक परिचित की लड़की के साथ घिनौनी हरकत हुई तो सुनीत उठ खड़ी हुईं और गांव व...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः दरिंदगी के खिलाफ लड़कियों को बल दे रहीं कन्नौज की सुनीत
हिन्दुस्तान संवाद,कन्नौजMon, 23 Nov 2020 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

कम उम्र की बच्चियों के साथ दरिदंगी, छेड़छाड़ जैसी वारदातें कन्नौज की सुनीत को बैचेन करती थीं। क्या करें, मन मसोसती रहीं मगर एक परिचित की लड़की के साथ घिनौनी हरकत हुई तो सुनीत उठ खड़ी हुईं और गांव व कस्बों की लड़कियों को इन अत्याचारों से मुकाबला करने, आत्मरक्षा करने की सीख देने का बीड़ा उठाया। इसमें उनके पति की भी मदद मिली।
डायट छिबरामऊ के पास रहने वाली सुनीत शर्मा ने पति योगेंद्र शर्मा के साथ मिलकर कई गांव व कस्बों में लड़कियों को फ्री में जूडो-कराटे की ट्रेनिंग शुरू कर दी, जो अब भी जारी है। सुनीत बताती हैं कि मिशन वीरांगना व मिशन शक्ति के तहत अब तक करीब चार हजार लोगों को निशुल्क ट्रेनिंग दे चुकी हैं। बच्चियों को इतना सिखा दिया है कि जरूरत पड़ने पर वे खुद की रक्षा कर सकती हैं। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से उनका आत्मबल मजबूत हुआ है। कई लड़कियों ने इसे आजमाया भी है। नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर किशोरियों व युवतियों को प्रशिक्षण मिलने का नतीजा रहा कि लड़कियां साहस से आगे बढ़ रही हैं। कई बार बड़े आयोजनों में सुनीत के काम की सराहना भी हुई। सुनीत ने लड़कियों को मजबूत करने का मिशन 2014 शुरू किया था, जो अनवरत जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें