ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दुस्तान मिशन शक्ति : श्रावस्ती की पुष्पा ने पैरों से लिखकर हासिल की एमए- बीएड की डिग्री 

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : श्रावस्ती की पुष्पा ने पैरों से लिखकर हासिल की एमए- बीएड की डिग्री 

श्रावस्ती की मल्हीपुर निवासी पुष्पा सिंह ने इलाके में एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी हिम्मत से दिव्यांगता को मात दी। दोनों हाथों के काम न करने के बाद भी पैरों से लिख कर एमए और बीएड की डिग्री हासिल...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : श्रावस्ती की पुष्पा ने पैरों से लिखकर हासिल की एमए- बीएड की डिग्री 
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 23 Nov 2020 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती की मल्हीपुर निवासी पुष्पा सिंह ने इलाके में एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी हिम्मत से दिव्यांगता को मात दी। दोनों हाथों के काम न करने के बाद भी पैरों से लिख कर एमए और बीएड की डिग्री हासिल की।

पुष्पा सिंह के दोनों हाथ जन्म से काम नहीं करते हैं। दोनों हाथ पूरी तरह निर्जीव हैं। बचपन में हीन भावना के कारण पुष्पा को बाहर जाने में भी संकोच होता था लेकिन मां ने प्रेरित करके गांव के प्राथमिक स्कूल में दाखिला करा दिया। स्कूल में बच्चे उनको चिढ़ाते रहते लेकिन पुष्पा सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ के बजाय पैरों से लिखना शुरू किया। प्राथमिक कक्षाओं को पास करके हाईस्कूल की परीक्षा भी पैरों से लिख कर पास कर ली।

इसके बाद हौसला बढ़ता गया और इंटरमीडिएट करने के लिए उन्होंने बहराइच में दाखिला लिया। इंटर की परीक्षा पास करने के साथ ही पुष्पा सिंह को मानो पंख लग गए और बीए के बाद एमए की परीक्षा पैरों से लिख कर अच्छे अंकों से पास कर ली। पुष्पा ने पढ़ाई का सिलसिला यहीं नहीं समाप्त किया बल्कि एक साल का कम्प्यूटर कोर्स भी पास कर लिया। वर्तमान समय में पुष्पा सिंह लखनऊ में नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्यक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें